बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday ) अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या इन दिनों आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को डेट कर रही हैं. इससे पहले अदाकारा नाम शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के साथ जोड़ा गया था. हालांकि बाद में इनके ब्रेकअप की खबरें जोर पकड़ने लगी थी. अब मीडिया पर बार-बार अनन्या पांडे की लिंकअप्स पर उनकी मां यानी चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे (Bhavana Pandey) ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी बेटी की अफेयर अटकलों पर बेहद कूल रहती हैं. वह पहले से और बहुत अधिक रिलेक्स और संतुष्ट महसूस कर रहती हैं.
आपको बता दें कि भावना पांडे को हाल ही में ‘फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स -2’ (Fabulous Lives of Bollywood Wives-2) वेब सीरीज देखा गया. इस सीरीज में उनके साथ नीलम कोठारी, महीप कपूर और सीमा सजदेह को भी देखा गया. दर्शकों को यह सीरीज काफी पसंद आई.
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, भावना पांडे ने अपनी बेटी अनन्या के लिंक-अप अफवाहों के बारे मेंल बातें की और कहा, ‘ये बातें अब उन्हें परेशान नहीं करती हैं. हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि ये बाते उन्हें पहले परेशान किया करती थी, लेकिन अब इन अफवाहों को इग्नोर करना सीख लिया है. उन्होंने अब इसे अपनी बेटी के हिस्से के रूप में स्वीकार करना सीख लिया है.
पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह की बातें होंगी
रिपोर्ट के अनुसार, अपनी बेटी अनन्या पांडे और पति चंकी पांडे के प्रोफेशन बातों के बारे में बात करते हुए भावना ने कहा,’लोगों के पास कहने के लिए पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह की बातें होंगी, लेकिन मैं अधिक रिलेक्स और संतुष्ट हूं. अनन्या और चंकी ने खुद को कैमरे के सामने रखने का फैसला किया है और लोगों ने उन्हें अपने अनुसार जज किया. उन दोनों ने लोगों को उन्हें जज करने का मौका दिया है.’
Hrithik Roshan Video: ऋतिक रोशन ने फाल्गुनी पाठक संग किया शानदार गरबा, एक्टर का डांस देख क्रेजी हुए फैंस
पहले बहुत अधिक कूल और संतुष्ट हैं
उन्होंने आगे ये कहा,’ लोगों के जज करने की इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं. उनके होने से क्या होता है. हालांकि, अगर मेरी छोटी बेटी (रायसा) के बारे में कुछ भी कहा जाता है, तो यह निश्चित रूप से मुझे प्रभावित करेगा क्योंकि उसने इसे नहीं चुना है, इन सब में मैं गारंटी के साथ मानती हूं अभी भी अच्छाई बाकी है और यह सबसे पहले हैं. इसलिए मैं अब बहुत अधिक कूल और संतुष्ट महसूस कर रही हूं.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ananya Panday, Chunky pandey
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 11:08 IST





