श्रीदेवी (Sridevi) 80-90 के दशक की एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जो अपने अभिनय और डांस की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज करती थीं. आज श्रीदेवी भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी एक्टिंग और डांस के दीवाने आज भी हैं. अपनी एक्टिंग से दर्शकों से लेकर डायरेक्टर तक को कायल करने वाली श्रीदेवी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाती थी. 80-90 के दशक में सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक श्रीदेवी ने यूं तो कई शानदार फिल्मों में काम किया है लेकिन 1993 में आई ‘गुमराह’ (Gumrah) को फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) कभी भूल नहीं पाते हैं, बल्कि मिसाल देते हैं कि डायरेक्टर पर भरोसा करना श्रीदेवी से सीखना चाहिए.
90 के दशक में कुछ एक्ट्रेस जहां कुछ एक फिल्मों की सफलता के बाद से डायरेक्टर के नाकों चने चबवा दिया करती थीं, वहीं श्रीदेवी बेहद शांति से डायरेक्टर के हर दिशा निर्देश का पालन किया करती थी. इसकी तारीफ महेश भट्ट भी करते हैं. फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के समय का अपना एक्सपीरिएंस बताते हुए महेश ने कहा था कि श्रीदेवी अपने किरदार में पूरी तरह समा जाने वाली नेचुरल एक्ट्रेस थीं.
डायरेक्टर पर भरोसा करना श्रीदेवी से सीखना चाहिए
महेश भट्ट ने एक बार फिल्म ‘गुमराह’ को लेकर बताया था कि ‘फिल्म की किरदार रोशनी काफी हद तक श्रीदेवी की तरह ही थी. महेश ने बताया था कि एक अच्छा डायरेक्टर एक माली की तरह होता है. मैंने कभी अपना आइडिया मानने के लिए श्रीदेवी को फोर्स नहीं किया, लेकिन एक माहौल बनाया और उन्होंनें बेहतर परफॉर्मेंस दिया. ‘गुमराह’ ठीक-ठाक सफल फिल्म रही लेकिन फिल्म को आज भी श्रीदेवी के परफॉर्मेंस के लिए याद किया जाता है. एक डायरेक्टर पर भरोसा करने का मतलब श्रीदेवी से सीखना चाहिए. फिल्म के जेल वाले हिस्सों की शूटिंग के दौरान उन्होंने कभी मुझसे नॉन ग्लैमरस तरीके से उन्हें पर्दे पर दिखाने को लेकर सवाल नहीं किया’.
एक एक्ट्रेस ने महेश भट्ट को कर दिया था तंग
महेश भट्ट ने बिना नाम लिए बताया था कि ‘वहीं मैंने 90 के दशक में एक एक्ट्रेस से नॉन ग्लैमरस ड्रेस पहनने के लिए कहा था तो उन्होंने साफ मना कर दिया था. फिल्म के सीन की डिमांड के मुताबिक जब मेरे असिस्टेंट ने उस एक्ट्रेस से ड्रेस पहनने के लिए कहा था तो उन्होंने परेशान करके रख दिया था’.
ये भी पढ़िए-Sridevi Birth Anniversary: 4 साल की उम्र से एक्टिंग करने वाली पहली फीमेल Superstar श्रीदेवी को इस बात का रहा मलाल!
‘गुमराह’ में श्रीदेवी की यादगार भूमिका
श्रीदेवी ने करीब-करीब सभी टॉप फिल्ममेकर और एक्टर के साथ काम किया था. क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ जब 1993 में रिलीज हुई थी तो फिल्म क्रिटिक्स ने काफी सराहा था. श्रीदेवी के करि.र की बेस्ट फिल्मों में से एक ‘गुमराह’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई की थी. श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था. कहते हैं कि उस साल की सातवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी. हालांकि संजय दत्त के साथ पूर्व में हुए एक खराब अनुभव की वजह से श्रीदेवी उनके साथ काम नहीं करना चाहती थीं लेकिन समय की मांग ऐसी थी कि करना पड़ा था, क्योंकि संजू बाबा का सितारा बुलंदियों पर चल रहा था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment Throwback, Mahesh bhatt, Sanjay dutt, Sridevi
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 09:57 IST





