Cinema

Richa-Ali Wedding- शादी के लिए मुंबई लौटीं होने वाली दुल्हन ऋचा चड्ढा, एथनिक लुक में दिखा दिलकश अंदाज


ऋचा चड्ढा(Richa Chaddha) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अली फजल (Ali Fazal ) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अपनी शादी के समारोह को लेकर लगातार यह कपल सुर्खियों में बना हुआ है. ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्री-वेडिंग फंक्शन 30 सितम्बर से उनके दिल्ली वाले घर पर चल रहे थे. अब यह कपल मुंबई में शादी करने जा रहा है. मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही होने वाली इस दुल्हन का धूम-धाम से स्वागत किया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई देता है कि मुंबई एयरपोर्ट पर इस एक्ट्रेस के इंतजार में उनके फैन्स लंबी कतार में खड़े हैं.

ऋचा ने लाल रंग का सूट पहन रखा है. उन्होंने अपने इस एथनिक लुक को काले चश्मे और इयररिंग्स के साथ पूरा किया है. ऋचा इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके चेहरे का ग्लो देखने लायक है. इस वीडियो में यह एक्ट्रेस खुशी से चहकती नजर आती हैं. ऋचा ने एयरपोर्ट पर रुक कर मीडिया के लिए पोज भी किया और अपनी मेहंदी की झलक भी दिखाई.


ऋचा अपने और अली के रिश्ते को लेकर शुरुआत से ही मुखर रही हैं. उन्होंने अपने संगीत समारोह की कई सारी फोटोज भी साझा की हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने अपने फैन्स के साथ एक वॉइस नोट भी शेयर किया था.

अली फजल और ऋचा चड्ढा अपने संगीत समारोह में अपनी ही फिल्म ‘फुकरे’ के गाने ‘अंबरसरिया’ पर थिरकते नजर आए.

फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी मुलाकात-
बता दें, अली और ऋचा की मुलाकात फिल्म ‘फुकरे’ की शूटिंग के दौरान ही हुई थी. यह कपल ‘फुकरे 3’ में एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगा.

यह कपल पहले ही शादी के बंधन में बंधने वाला था पर कोरोना के चलते इस लवी-डबी कपल को अपनी शादी को स्थगित करना पड़ा था.

Tags: Ali Fazal, Entertainment news., Richa Chadha

Leave a Reply