Richa Chadha Weds Ali Fazal: ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) का प्री-वेडिंग फंक्शन जारी है. अपने हर फंक्शन में दोनों एक्टर्स जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों की फाइनली शादी हो रही हैं. जाहिर सी बात है ये पल और समय दोनों एक्टर्स की जिंदगी में बेहद खास और एक्साइटमेंट से भरा हुआ है. ऋचा और अली ने अपने संगीत पर बॉलीवुड स्टाइल में डांस कर रंग जमा दिया. इस मौके का एक इनसाइड वीडियो लीक हुआ है, जिसका आप भी उठाइए लुत्फ.
‘रांझा-रांझा’ सॉन्ग पर ऋचा चड्ढा और अली फजल एक दूसरे के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. पेस्टल कलर के लहंगे में ऋचा बेहद खूबसूरत लग रही हैं और ऑफ व्हाइट कुर्ते पायजामे में अली हैंडसम लग रहे हैं. दोनों ही जमकर बॉलीवुड स्टाइल में डांस करते हुए एक दूसरे के लिए प्यार जताते हुए खुश नजर आ रहे हैं.
ऋचा चड्ढा-अली फजल का मस्ती भरा डांस
इस इनसाइड वीडियो में देखिए ऋचा चड्ढा और अली फजल डांस करते हुए एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं. दोनों अपने हर फंक्शन में खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं.
Richa Chadha and Ali Fazal have their “Bollywood” style first dance at their sangeet #RichaChadha #alifazal pic.twitter.com/LKkd5YWcck
— Deepika Sharma (@IamDpika) October 3, 2022
कोरोना की वजह से टली थी शादी
अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी काफी पहले ही हो चुकी होती. साल 2020 में शादी की पूरी तैयारी थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से टल गई. इतना ही नहीं अली और ऋचा की शादी पहले कोविड-19 की वजह से टली फिर अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से टालनी पड़ी. अपनी शादी से पहले एक वॉयस मेल मैसेज देकर अपनी शादी के टलने की वजह ऋचा और अली ने बताई थी
ये भी पढ़िए-प्रियंका चोपड़ा-आयुष्मान खुराना ने ऋचा चड्ढा-अली फजल पर लुटाया प्यार, नई जिंदगी की दीं शुभकामनाएं
बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में सजावट से लेकर खाने तक का खास ख्याल रखा रखा जा रहा है. फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में दोनों की शादी होगी. शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन देने की प्लानिंग है
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ali Fazal, Richa Chadha
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 12:39 IST





