Navratri 2022: इन दिनों तमाम सेलेब्स पर नवरात्रि (Navratri) का रंग चढ़ा हुआ है. जिसे देखो नवरात्रि के रंग में डूबा है. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी ऐसी ही स्टार हैं, जो हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं. इस बीच नवरात्रि पर भी उनका ऐसा ही अंदाज देखने को मिला. शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम आउटफिट में नहीं बल्कि, ट्रेडिशनल वियर में वर्कआउट करते नजर आ रही हैं. शिल्पा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके साथ उन्होंने फैंस को एक बेहद खास मैसेज भी दिया है.
वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने फ्लोरल सूट पहन रखा है और जिम में वर्कआउट कर रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘इस सोमवार का मोटिवेशनः किसी भी आउटफिट में फिट रहें. (यह नवरात्रि है, याद रखें) शुरुआत में ‘सीटेड चेस्ट प्रेस इक्विपमेंट’ की प्रेक्टिस की, यह मुख्य रूप से कंधों पर काम करता है. इसके साथ ही चेस्ट की मांसपेशियों और ट्राइसेप्स को मजबूत और विकसित करता है.’
वीडियो में शिल्पा कलरफुल स्लीवलेस सूट में नजर आ रही हैं. शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा नोट लिखा है. शिल्पा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर कई यूजर्स ने रिएक्शन भी दिया. कई फैंस के साथ अभिनेत्री के सेलिब्रिटी दोस्तों ने भी उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और शिल्पा की तारीफ की है.
दूसरी तरफ अष्टमी पर शिल्पा शेट्टी ने कन्या पूजन भी रखा. उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें अभिनेत्री के पति राज कुंद्रा अपनी बेटी शमिशा के पैर धोते और पूजन करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के जरिए शिल्पा ने अपने घर पर हुई कंचिका पूजन की जानकारी दी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Shilpa shetty
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 19:23 IST





