Cinema

Kareena Kapoor Spotted Video | सेल्फी लेने के लिए फैन्स की भीड़ से घिरी करीना कपूर खान, अभिनेत्री का रिएक्शन खूब हो रहा वायरल | Navabharat (नवभारत)


सेल्फी लेने के लिए फैन्स की भीड़ से घिरी करीना कपूर खान, अभिनेत्री का रिएक्शन खूब हो रहा वायरल

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेत्री एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं लेकिन इस दौरान करीना अपने फैंस से  खफा नजर आ रही हैं। करीना कपूर हाल ही में  मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी। अभिनेत्री अपनी कार से उतरीं और फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट जा रही थी। तभी अचानक एयरपोर्ट पर मौजूद उनके फैंस ने अभिनेत्री को घेर लिया। आप वीडियो में देख सकते है कि अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए फैंस ने हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। 

इस दौरान किसी ने करीना की पर्स खींची तो किसी ने करीना के कंधों पर हाथ रखकर तस्वीरें लेने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान करीना ने बेहद शांति से सिचुएशन को संभाला। साथ ही रास्ता निकालते हुए वह अपने आपको भीड़ से दूर लेकर गई। करीना ने जिस तरह से सिचुएशन को हैंडल किया यह देख उनके फैंस अभिनेत्री की खूब तारीफ करते दिखाई रहे हैं। आप भी नजर डाले- 

यह भी पढ़ें

 

वीडियो में भले ही करीना भी काफी गुस्से में नजर आ रही हैं और वहां से भागने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन लगता है कि फैंस उन्हें जाने नहीं दे रहे हैं। इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे है। ‘वह डरी हुई है, यार वह सार्वजनिक संपत्ति नहीं है, उसे जाने दो यार, वह भी एक इंसान है’ सोशल मीडिया यूजर्स ने टिप्पणी की।

 

Leave a Reply