Cinema

Tiwari First Look Poster Out | वेब सीरीज ‘तिवारी’ से उर्मिला मातोंडकर का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, जख्मी नजर आई अभिनेत्री | Navabharat (नवभारत)


Tiwari First Look Poster Out

Photo – Taran Adarsh Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) इंडस्ट्री को कई फिल्में दे चुकी हैं। वो कई हिट फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। अभिनेत्री लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। वहीं अब एक बार फिर वो एक्टिंग की दुनिया में अपनी वापसी कर रही हैं। हाल ही में उनकी आगामी वेब सीरीज ‘तिवारी’ से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें उनका दमदार किरदार देखने को मिल रहा है।

पोस्टर में अभिनेत्री घायल नजर आ रही हैं। उर्मिला मातोंडकर ‘तिवारी’ से अपना वेब सीरीज डेब्यू करने जा रही हैं। सौरभ वर्मा द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज की कहानी मां-बेटी पर आधारित है। ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर सीरीज के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘उर्मिला मातोंडकर ने वेब सीरीज ‘तिवारी’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया… उर्मिला मातोंडकर – सत्या, एक हसीना थी, भूत, रंगीला, कौन और पिंजर में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं – एक वापसी करती हैं … एक के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करती हैं थ्रिलर, जिसका शीर्षक तिवारी है।

यह भी पढ़ें

उर्मिला मातोंडकर वेब श्रृंखला में मुख्य भूमिका निभाती हैं जो एक छोटे से शहर में स्थापित है और इसके मूल में एक भावनात्मक मां-बेटी की कहानी है … शो – सौरभ वर्मा द्वारा निर्देशित और डॉ राज किशोर खवारे और उत्पल आचार्य द्वारा निर्मित – अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।’ उर्मिला मातोंडकर का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वो पोस्टर देखकर इस वेब सीरीज को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Leave a Reply