Cinema

VIDEO: जया बच्चन पर बुरी तरह चिल्लाती दिखीं काजोल, दिग्गज अदाकारा को मास्क निकालने की दी सलाह!


बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में काजोल दिग्गज अदाकारा जया बच्चन पर चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं. वह वीडियो में उनसे मास्क निकलने और फोटो क्लिक करवाने के लिए कहती हुई दिख रही हैं.

बता दें कि हर साल की तरह काजोल और उनके परिवार ने मुंबई के जुहू में दुर्गा पूजा का आयोजन किया था. इस आयोजन में जया बच्चन के अलावा रणबीर कपूर, रानी मुखर्जी ,मौनी रॉय सहित बॉलीवुड के कई और नामचीन हस्तियां शामिल हुई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भी इसी दौरान का है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा पंडाल में जया मास्क लगाए एंट्री करती हैं. काजोल उनका स्वागत करती हैं लेकिन इस दौरान वह मजाक-मजाक में जया पर उंगली दिखाते हुए कहती हैं, ‘मास्क निकालना पड़ेगा, चाहे जो भी हो’. वीडियो में काजोल का एक्सप्रेशन देख देख जया हंसने लगती हैं. हालांकि वीडियो के दूसरे क्लिप में दोनों को एक साथ पोज देते हुए देखा जाता है. इस दौरान जया बिना मास्क के नजर आईं. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है.

यहां देखें वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जया और काजोल की बॉन्डिंग बॉलीवुड में काफी फेमस है. इन दोनों को फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (Kabhi Khushi Kabhie Gham) में एक साथ देखा गया था.  ये जोड़ी फिल्म में सास-बहू के रोल में थीं. यह फिल्म साल 2001 को रिलीज़ हुई थी. दो दशकों के बाद भी इस फिल्म को लोग आज भी पसंद करते हैं. ये फिल्म एक फुल पैकेज था, जिसमें इमोशन से लेकर मस्ती-मजाक और ग्लैमर तक सब दिखाया गया था. इस फिल्म के गाने, लोकेशन, डायलॉग्स, परफॉर्मेंस, कास्ट, क्लाइमेक्स और बाकी सब कुछ इतना आइकॉनिक है कि, लोग इस फिल्म को कभी नहीं भुला सकते हैं. फिल्म में काजोल-जया के साथ अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, करीना कपूर और ऋतिक रोशन की भी अहम रोल में देखे गए थे.

Tags: Jaya bachchan, Kajol

Leave a Reply