Cinema

Bollywood Boycott को लेकर रितेश देशमुख ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘नहीं पड़ता कोई फर्क’


पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर फिल्मों को लेकर कैंपेन देखने को मिले हैं. जहां सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्ममेकर्स और अभिनेताओं को जमकर घेरा. साथ ही bollywood boycott जैसे ट्रेंड भी चलाए गए. हाल ही में बहुचर्चित फिल्म आदिपुरुष का भी टीजर रिलीज हुआ है.

इसके टीजर को लेकर भी काफी बवाल देखने को मिल रहा है. साथ ही bollywood आदिपुरुष जैसे ट्रेंड भी सामने आ रहे हैं. पिछले कुछ समय से लगातार बॉलीवुड को इस तरह की आलोचना का शिकार झेलना पड़ा है. इसको लेकर अभिनेता रितेश देशमुख ने भी अपने विचार साझा किए हैं. रितेश ने कहा कि यूजर्स ने बॉयकॉट करने से कोई फर्क नहीं पड़ता.

कहानी में होगा दम तो चलेगी फिल्म
रितेश ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलाने से फिल्म पर कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर फिल्म का कंटेंट अच्छा है तो फिल्म जरूर चलती है. लोगों को कहानी पसंद आनी चाहिए. पिछले कुछ समय से फिल्में नहीं चलीं, इसके पीछे कंटेट एक बड़ी वजह है. रितेश ने कहा कि ब्रह्मास्त्र फिल्म इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. पिछले कुछ समय से फिल्में नहीं चल रही थीं. लेकिन तमाम बॉयकॉट ट्रेंड के बाद भी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने अच्छा व्यापार किया है. इससे ये साबित होता है कि बॉयकॉट ट्रेंड से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, बशर्ते कंटेंट में दम होनी चाहिए.

सोशल मीडिया के बाद आई वैराइटी
रितेश देशमुख ने बताया कि अब लोगों के पास ऑनलाइन समेत ढेरों कंटेंट है. लेकिन लोग फिल्म तभी देखते हैं जब उसकी कहानी में दम हो. ब्रह्मास्त्र पहले ही हफ्ते शानदार चली क्योंकि उसकी कहानी लोगों को पसंद आई. वहीं कंटेट अगर लोगों को पसंद नहीं आता और सोशल मीडिया पर भी बॉयकॉट जैसे ट्रेंड देखने को मिलते हैं तो लगता है कि इसकी वजह से नहीं चली. लेकिन असली वजह कहानी है. अगर लोगों को कहानी पसंद आती है तो फिल्म जरूर चलती है. कोरोना के बाद काफी हालात सुधरे हैं. ब्रह्मास्त्र फिल्म की सफलता से लोगों की उम्मीदें जगीं हैं.

ब्रह्मास्त्र की सफलता ने जगाई उम्मीदें
रितेश देशमुख ने कहा कि फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता ने लोगों की उम्मीदें जरूर लगाई हैं. एक लंबे समय बाद ब्रह्मास्त्र ने अच्छी कमाई की है. हमें दूसरों की सफलता पर भी खुश होना चाहिए. मैं खुश हूं कि फिल्म ने अच्छा व्यापार किया है. लोग एक बार फिर से थियेटर की तरफ वापस लौट रहे हैं. यह देखना काफी अच्छा एक्सपीरियंस है. रितेश के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्लान ए और प्लान बी में तमन्ना के साथ नजर आए थे. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 30 सितंबर को रिलीज की गई थी. इसके साथ ही अगली मराठी फिल्म वेद में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को खुद रितेश ही डायरेक्ट कर रहे हैं.

Tags: Bollywood news, Ritesh deshmukh

Leave a Reply