Cinema

वरुण धवन ने रिलीज के पहले ही देख ली रणबीर-आलिया की फिल्म, अब 1 महीने बाद किया Brahmastra का रिव्यू


बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने खुलासा किया है कि उन्होंने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा (Brahmastra)’ रिलीज के पहले को देख लिया था. उन्हें यह फिल्म काफी अच्छी लगी थी.

आपको बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ अयान मुखर्जी (Ayan Mukherji) के निर्देशन में बनी है. यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही दुनियाभर में धूम मचा दी. बॉक्स ऑफिस पर इसका रौनक देखते ही बन रहा है. अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म में आलिया-रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, फिल्म में शाहरुख खान ने भी एक कैमियो किया है. फिल्म को दर्शकों के साथ ही फिल्म क्रिटिक्स और बॉलीवुड सितारों का भी प्यार मिला. अब ‘ब्रह्मास्त्र’ पर वरुण धवन ने अपना रिएक्शन दिया है.

‘ब्रह्मास्त्र’ देखने के बाद वरुण ने किया रिव्यू
बॉलीवुड हंगामा की बातचीत में वरुण धवन ने ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर बातें की और आलिया और रणबीर अभिनीत फिल्म की समीक्षा करते हुए इसे ‘बिग स्क्रीन वॉच’ कहा. रिपोर्ट के अनुसार, वरुण ने कहा, ‘मैंने ब्रह्मास्त्र को पहले दिन रिलीज़ होने पर देखा. मुझे लगता है कि यह एक बड़ी स्क्रीन वाली घड़ी है. मैंने इसे सिर्फ दर्शकों और लोगों द्वारा फील की गई ऊर्जा के साथ देखा और खूब एंजॉय किया.’

मास्क लगाकर लेते हैं फिल्म के मजे
बातचीत में वरुण ने ये खुलासा किया कि उन्होंने सिनेमाघरों में ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी कुछ फिल्में देखी हैं. वरुण ने यह भी कहा कि सिनेमा हॉल में फिल्म का असली मजा लेने के लिए वह चुपचाप मास्क लगाकर जाते हैं और फिल्म का चुपचाप आनंद लेते हैं.

आने वाली फिल्में
अब काम की बात करें तो, वरुण धवन जल्द ही कृति सेनन (Kriti Sanon) संग ‘भेड़िया’ (Bhediya) में दिखने वाले हैं. फिल्म का टीजर जारी हो चुका है और यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसके बाद वरुण को जाह्नवी कपूर संग फिल्म बवाल में नजर आने वाले हैं.

Tags: Alia Bhatt, Brahmastra movie, Ranbir kapoor, Varun Dhawan

Leave a Reply