Madhuri Dixit New Flat: माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मजा मा’ का जमकर प्रमोशन करने में बिजी चल रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने नवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ने मुंबई के लोअर परेल एरिया में 48 करोड़ का नया अपार्टमेंट खरीदा है. रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी का लग्जरी अपार्टमेंट 53वें माले पर है और 5,384 स्क्वायर फुट एरिया में फैला हुआ है. एक्ट्रेस ने इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 28 सितंबर को करवाई है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्षित ने इस घर के लिए 2.4 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी पे की है. महाराष्ट्र में महिलाओं को प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टैंप ड्यूटी में एक प्रतिशत की छूट मिलती है. इस तरह इस लग्जरी अपार्टमेंट को खरीदने पर माधुरी को भी स्टेट रेवेन्यू डिपार्टमेंट से एक फीसदी की छूट मिली है. माधुरी दीक्षित का नया अपार्टमेंट समंदर के किनारे हैं और मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसमें 7 कारों के लिए पार्किंग भी हैं.
इन सुविधाओं से लैस है माधुरी का नया अपार्टमेंट
इस प्रॉपर्टी को माधुरी ने Indiabulls Blu से खरीदा है. Indiabulls Blu की वेबसाइट के मुताबिक साउथ मुंबई के वर्ली इलाके में 10 एकड़ में फैले इस रेजिडेंशियल इलाके की खासियत है कि यहां से अरेबियन सी का नजारा दिखता है. इतना ही नहीं यहां पर स्विमिंग पूल, फुटबॉल पिच, जिम, स्पा, क्लब जैसी तमाम सुविधाओं से लैस भी है.
माधुरी की फिल्म ‘मजा मा’ 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही
बता दें कि पिछले साल माधुरी दीक्षित ने मुंबई में 3 साल के लिए साढ़े 12 लाख रुपए महीने के किराए पर एक घर लिया था. 90 के दशक की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों टीवी रियलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा’ के सीजन 10 को जज कर रही हैं. लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज करने वाली माधुरी की फिल्म ‘मजा मा’ 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. ‘कलंक’ फिल्म के बाद माधुरी अब किसी फिल्म में नजर आएंगी.
ये भी पढ़िए-माधुरी दीक्षित की ‘Maja Ma’ में काम करने के लिए राजी नहीं थे गजराज राव,एक्टर ने खुद किया खुलासा
अपनी डांस और एक्टिंग से कई हिट फिल्में बॉलीवुड को देने वाली माधुरी दीक्षित साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर अमेरिका शिफ्ट हो गई थी. धकधक गर्ल के नाम से मशहूर दो बेटों की मां माधुरी कुछ सालों बाद इंडिया लौट आईं और छोटे पर्दे पर कदम रख दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Madhuri dixit
FIRST PUBLISHED : October 05, 2022, 14:28 IST





