नोरा फतेही (Nora Fatehi) दुनियाभर में मशहूर हैं. उन्हें गेम चेंजर माना जाता है. उन्होंने एक बार फिर भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया है. दरअसल, जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब ग्लोबल आइकॉन नोरा फतेही ‘फिफा विश्वकप’ में परफॉर्म करनेवाली हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे दिसंबर में होने वाले फीफा विश्वकप में भारत और खासतौर पर दक्षिण पूर्व एशिया को रिप्रेजेंट करने वाली पहली एक्ट्रेस बन गई हैं. शकीरा और जेनिफर लोपेज के बाद, नोरा फतेही फीफा के म्यूजिक वीडियो में शामिल होनेवाली अगली कलाकार हैं, जो इस साल फीफा में गाना गाते हुए और परफॉर्म करते हुए नजर आएंगी .
दुनियाभर में लोकप्रिय हैं नोरा फतेही
नोरा के गाने को रेडऑन ने क्रिएट किया है, जो इतिहास के सबसे प्रभावशाली रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक है. रेडऑन ने फीफा के गानों पर भी काम किया है, जैसे- शकीरा का ‘वाका वाका’ और ‘ला ला ला’. इससे जाहिर होता है कि नोरा सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में अपने डांस और शख्सियत के लिए मशहूर हैं.
नोरा हिंदी गाने पर करेंगी परफॉर्म?
नोरा फतेही को फीफा विश्वकप के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया है, जो किसी भी कलाकार के लिए दुर्लभ बात है. वे क्लोजिंग सेरेमनी में अपने लोकप्रिय हिंदी गाने में से किसी एक पर गाती और नाचती हुई नजई आएंगी.
‘झलक दिखला जा 10’ को जज कर रही हैं नोरा
काम की बात करें, तो नोरा फतेही फिलहाल करण जौहर और माधुरी दीक्षित के साथ ‘झलक दिखला जा’ के सीजन 10 को जज कर रही हैं. उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्म ‘थैंक गॉड’ के म्यूजिक वीडियो में भी परफॉर्म किया है.
नोरा ने हिंदी फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ से डेब्यू किया था. वे बॉलीवुड फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में दिखाई दी थीं, जिसमें वे ‘दिलबर’ गाने के रीक्रिएटेड वर्जन में नजर आई थीं. इस गाने में उनकी डांस परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Nora Fatehi
FIRST PUBLISHED : October 05, 2022, 18:31 IST




