सलमान खान अक्सर खास किसी खास मौके पर इसी स्टाइल में अपनी फिल्मों की एनाउंसमेंट या अपना लुक रिवील करते हैं. मौका कोई भी हो सलमान अपने फैंस को तोहफा जरूर देते हैं. फिर चाहे वह ईद हो या दीपावली का पर्व. सलमान फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम जरूर करते हैं. इस बार भी दशहरा के मौके पर उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना लुक रिवील कर फैंस की धड़कने बढ़ा दी है और उन्हें शानदार सरप्राइज दिया है. हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी सलमान का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है.
बात अगर सलमान खान के शेयर किए गए लुक की करें तो फैंस को वह काफी भा रहा है. फैंस उनकी पोस्ट पर दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं. अब सलमान ने ऐसे वक्त पर फैंस की खुशी को दोगुणा किया है तो फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. शेयर की गई अपनी फोटो के साथ सलमान ने लिखा है, ‘वो था किसी का भाई, यह है किसी की जान.’ वैसे फैंस सलमान को कमेंट में कह रहे हैं कि वह भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान का लुक
(फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)
फुल फ्लेज्ड रोल में होंगे सलमान
बता दें कि सलमान खान पूरे तीन साल बाद फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से पर्दे पर वापसि कर रहे हैं. फिल्म में सलमान की झलक देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान की ये फिल्म भी उनकी बाकी फिल्मों की तरह फैंस की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है. कहा जा रहा है फिल्म में फैंस को हर वो चीज देखने का मौका मिलेगा जिसके लिए फैंस सलमान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. जाहिर है फिल्म सलमान खान की है तो उसमें एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और जबरदस्त म्यूजिक होने वाला है. फिलहाल फैंस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Salman khan
FIRST PUBLISHED : October 05, 2022, 20:59 IST




