
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) हाल ही में रितेश देशमुख और कुशा कपिला के कॉमेडी शो ‘केस तो बनता है’ शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। जहां अभिनेता शो के कटघरे में बैठे थे तो वहीं दूसरी तरफ कटघरे में परितोष त्रिपाठी मस्ती मजाक करते नजर आ रहे थे, लेकिन शो में एक जोक से अभिषेक बच्चन को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने शो को बीच में ही वॉकआउट कर दिया।
दरअसल, इस शो में अभिषेक बच्चन के पिता और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम को कॉमेडी में घसीटा गया जो अभिषेक बच्चन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया क्योंकि वो अपने पिता की काफी इज्जत करते हैं और वो उनके दिल के बेहद करीब हैं। जिसके चलते उन्हें इस शो में पिता का मजाक ठीक नहीं लगा और अभिषेक बच्चन ने कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘इस शो को यहीं रोक दीजिए, ये कुछ ज्यादा हो गया। सभी गेम मुझ तक ही होना चाहिए।
यह भी पढ़ें
इसमें फैमिली को खींचना सही नहीं है। मेरे तक ही रखिए मेरे पिता जी को लेकर मैं थोड़ा सेंसिटिव हूं। वो मेरे पिता हैं ऐसा अच्छा नहीं लगता है। पिता को थोड़ी तो इज्जत देनी चाहिए। क्या है न कि हम आजकल कॉमेडी केस में बह जाते हैं। ये ठीक नहीं है और अभिषेक बच्चन बीच में ही शो को क्विट कर उठकर चले गए। बता दें कि इस शो को रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं और कुशा कपिला इस शो में बतौर जज नजर आ रही हैं।





