Cinema

Arjun Kapoor-Malaika Arora | मलाइका अरोड़ा संग फुटबॉल मैच देखने स्टैमफोर्ड ब्रिज पहुंचे अर्जुन कपूर, स्टेडियम में रोमांटिक दिखा कपल | Navabharat (नवभारत)


Arjun Kapoor-Malaika Arora

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए यूके (UK) में हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी फुटबॉल मैच देखने के लिए लंदन पहुंची हैं। जहां वो अर्जुन कपूर के साथ क्वालिटी टाइम बिताई। वो फुटबॉल मैच देखने के लिए यूके के फुलहम रोड पर स्थित स्टैमफोर्ड ब्रिज SW6 के स्टेडियम में अर्जुन कपूर के साथ पहुचीं। जहां उन्होंने मैच देखने के दौरान खूब मस्ती की।

वहीं एक्टर अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोड़ा के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आए। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अर्जुन अपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी पसंदीदा टीम चेल्सी को चीयर्स करते नजर आ रहे है वहीं अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में अभिनेता मलाइका अरोड़ा के फोरहेड को किस करते दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़ें

अर्जुन कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘चेल्सी एफसी में सभी को बकेट लिस्ट से बाहर कर दिया गया … उसे ब्रिज पर चेल्सी एफसी गेम में ले जाने में सक्षम होने के कारण !!! हमने 3-0 से जीत हासिल की और मेरे बगल में इसे मनाने के लिए मेरे पास कोई था !!!’ अर्जुन कपूर के इस वीडियो को अब तक दो लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है।  

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई बार एक साथ स्पॉट भी किए जाते हैं। साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।

Leave a Reply