Cinema

प्रियंका चोपड़ा-आयुष्मान खुराना ने ऋचा चड्ढा-अली फजल पर लुटाया प्यार, नई जिंदगी की दीं शुभकामनाएं


हाइलाइट्स

​ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी को लेकर फ्रैंड्स उत्साहित.
प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल ने दी बधाई.

अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की शादी के फंक्शन जोर शोर से चल रहे हैं. दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं और इसे लेकर खासे उत्साहित हैं. दिल्ली में कपल के लिए आयोजित हुए विभिन्न शादी कार्यक्रमों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) ने इस प्यारे से कपल को शादी को लेकर बधाई दी है. प्रियंका और आयुष्मान दोनों ने ही ऋचा अली की फोटो शेयर करते हुए भावी जीवन की शुभकामनाएं दी हैं.

ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल अकाउंट पर हल्दी और मेहंदी की रस्मों की फोटोज साझा की है. इन फोटोज के सामने आने के बाद से उनके बॉलीवुड फ्रैंड्स कपल को बधाईयां दे रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अली और ऋचा की एक फोटो लगाते हुए बधाई दी है. प्रियंका ने लिखा है, ‘ऋचा और अली को बहुत सारी बधाई, आप दोनों को जिंदगी भर की खुशियां और प्यार मिले.’

priyanka chopram ayushman khurana, tahira kashyap, richa chadha, ali fazal, richa ali marriage, richa ali mumbai reception, richa ali wedding photos, bollywood news, richa ali marriage update, ​ऋचा चड्ढा, अली फजल, ऋचा अली की शादी, ऋचा अली शादी फोटोज, प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल

(फोटो साभार: प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम)

मिले बहुत सारी खुशियां
वहीं, आयुष्मान खुराना और उनकी वाइफ ताहिरा कश्यप ने भी इस कपल को बधाई दी है. आयुष्मान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दोनों की फोटो लगाते हुए बधाई दी है और हार्ट इमोजी शेयर किया है. इसके अलावा ताहिरा ने लिखा है, ‘आप दोनों को ढेर सारी बधाई, आपको बहुत सारी खुशियां मिलें.’

Richa Ali

(फोटो साभार: आयुष्मान खुराना इंस्टाग्राम)

विक्की कौशल, जरीन खान ने भी दी बधाई
प्रियंका और आयुष्मान के अलावा एक विक्की कौशल ने भी ऋचा और अली को बहुत सारी बधाई दी है. विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दोनों की फोटो शेयर करते हुए ‘बहुत सारा प्यार’ लिखा है.

vicky kaushal

(फोटो साभार: विक्की कौशल इंस्टाग्राम)

इसके अलावा जरीन खान, अबुजानी, मल्लिका दुआ आदि ने भी ऋचा अली को अपने सोशल अकाउंट से बधाईयां दी हैं. ​ऋचा चड्ढा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सभी को बधाई देने पर थैंक यू कहा है.

ऋचा और अली की शादी का अगला फंक्शन अब मुम्बई में होगा. मुम्बई में अपने दोस्तों के लिए ऋचा और अली ने ग्रैंड रिसेप्शन प्लान किया है. इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी.

Tags: Ali Fazal, Ayushmann Khurrana, Priyanka Chopra, Richa Chadha

Leave a Reply