Cinema

रणबीर कपूर को लेकर आलिया भट्ट ने किया खुलासा, बताया होने वाले बेबी के लिए क्या प्लान बना रहे हैं ‘डैड-टू-बी’


हाइलाइट्स

आलिया भट्ट के अनुसार, रणबीर कपूर हो गए हैं पहले से ज्यादा जिम्मेदार.
सितम्बर में आलिया और रणबीर ने शेयर की थी गुड न्यूज.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है. आलिया और रणबीर के साथ उनके फैंस भी गुडन्यूज को लेकर उत्साहित हैं. अक्सर रणबीर के साथ लापरवाह का टैग जुड़ा रहा है. ऐसे में जब पिता बनने वाले हैं तो सभी को लगता है कि क्या वे अपनी जिम्मेदारी सही से उठाएंगे? इस पर आलिया का कहना है कि रणबीर बेबी को लेकर काफी उत्साहित हैं और पहले से ज्यादा जिम्मेदार हो गए हैं.

आलिया भट्ट इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. वे अक्सर बेबी बंप के साथ अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं. इसके साथ ही वे अपने वर्क कमिटमेंट्स भी पूरे कर रही हैं. हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान उनका कहना था कि रणबीर कपूर अब पहले से ज्यादा रिस्पॉन्सिबल हो गए हैं.

रणबीर में आ गया है बदलाव
आलिया भट्ट का कहना है कि जब से रणबीर को पता लगा है कि वे पापा बनने वाले हैं, वे ज्यादा जिम्मेदार बनते जा रहे हैं. आलिया का कहना है, ‘रणबीर अभी से योजनाएं बनाने लगे हैं. वे मुझे बताते रहते हैं कि इस महीने तक काम करना, तब आराम करना, तब से फिर से काम शुरू कर देना आदि. वे अपनी नई ​जिम्मेदारी को लेकर बहुत खुश हैं.’

बता दें कि रणबीर ने हाल ही अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे मेरे लिए बच्चे की जिम्मेदारी के साथ ही एक जिम्मेदारी यह भी है कि आलिया को फिर से सिनेमा की दुनिया में लेकर जाना. आलिया को उनके फैंस देखना पसंद करते हैं. ऐसे में मां बनने के बाद वे फिल्मी दुनिया से जुड़ी रहें ये मेरी कोशिश रहेगी.

आलिया भट्ट इन दिनों काफी एक्टिव हैं. हाल ही उन्होंने मेटरनिटी वियर रेंज को लेकर जानकारी दी है. वे 14 अक्टूबर को इस बिजनेस की शुरुआत कर रही हैं. गौरतलब है कि आलिया और रणबीर ने लम्बे समय तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल को शादी कर ली थी. इसके बाद नौ सितम्बर को दोनों ने मम्मी-पापा बनने की खु​शी साझा की थी. दोनों की हाल ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज हुई है.

Tags: Alia Bhatt, Ranbir kapoor

Leave a Reply