मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं. अयान मुखर्जी की इस फिल्म में मौनी भले ही छोटे और निगेटिव किरदार में हैं, लेकिन उनकी जमकर तारीफ हो रही है. रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की मेकिंग से लेकर एक्टर्स तक पर खूब चर्चा हो रही है. पौराणिक कथाओं की फैंटेंसी पर आधारित इस फिल्म में मौनी ने जुनून नामक विलेन का रोल प्ले किया है. मौनी अपनी तारीफ को लेकर बेहद खुश हैं लेकिन उन्होंने अपने रोल की तुलना आलिया से करने पर रिएक्ट किया है.
‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी रॉय की भूमिका लेकर एक फैन ने कमेंट किया था कि आलिया भट्ट की तुलना में मौनी का किरदार कहीं अधिक महत्वपूर्ण था. एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के सवाल पूछ कर कंट्रोवर्सी क्रिएट करने की जरूरत नहीं है, मेरा रोल मेरा था, मेरी जिम्मेदारी खलनायक की भूमिका निभाने की थी और मैंने अपना ध्यान इसी पर केंद्रित किया, बेस्ट दिया.
बरसों की कड़ी मेहनत का मिला फल
सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में मौनी रॉय ने कहा कि मुझे दर्शकों की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स अच्छे लगते हैं. हालांकि जुनून का किरदार इतना पॉवरफुल होगा कि दर्शकों को पसंद आएगा, इसका मुझे अंदाजा नहीं था. यह पूछे जाने पर कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस कहलाने और फिल्म को अपने दम पर चलाने के बारे में क्या महसूस करती हैं तो मौनी ने कहा कि ऐसा लगता है कि लोग सच में प्यार दे रहे हैं. ये भी लगता है कि बरसों से की गई कड़ी मेहनत रंग ला रही है, जब आप अपनी मेहनत का फल देखते हैं तो वाकई बहुत अच्छा लगता है, लेकिन ये सबकी फिल्म है.
ये भी पढ़िए-Brahmastra Movie: ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के बाद मौनी रॉय ने बेबी प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी
मौनी ने कहा ‘ब्रह्मास्त्र’ का हर किरदार महत्वपूर्ण
मौनी के मुताबिक आज जो ये फिल्म है, उसे बनाने में फिल्म में हर किरदार महत्वपूर्ण है, इसलिए आप किसी के योगदान को नकार नहीं सकते. बता दें कि मात्र 10 मिनट की मुलाकात में अयान मुखर्जी ने मौनी रॉय को साल 2018 में जुनून के रोल के लिए कास्ट कर लिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alia Bhatt, Brahmastra movie, Mouni Roy
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 16:37 IST





