Cinema

कियारा आडवाणी ने मुंबई में ‘सत्यप्रेम की कथा’ का पहला शेड्यूल किया कंप्लीट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी


कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों फिल्मों के लिए हिट की गारंटी बन गई है. ‘भूल भुलैया 2’ हो या ‘जुग जग जियो’ उनकी दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है. कियारा आडवाणी गिनती आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में होती हैं. यही वजह है कि वह मेकर्स की पहली पसंद भी बनी हुई हैं. अब जल्द ही वह सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक समीर विदवान की ‘सत्यप्रेम की कथा’ (satyaprem ki katha) में नजर आने वाली हैं जिसका पहला शेड्यूल उन्होंने कंप्लीट कर लिया है. साथ ही उन्होंने ‘सत्यप्रेम की कथा’ के पहले शेड्यूल के रैप की एनाउंसमेंट भी की है.

इस फिल्म में कियारा कथा की मुख्य भूमिका निभा रही हैं, कियारा आडवाणी अपनी इस फिल्म में एक अलग लुक में नजर आने वाली है. सोशल मीडिया पर भी कियारा काफी एक्टिव हैं. वह अक्सर मुंबई में शूटिंग के दौरान सेट से अपनी झलकियां और बीटीएस फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने ‘सत्यप्रेम की कथा’ के पहले शेड्यूल के रैप की एनाउंसमेंट की है।

‘सत्यप्रेम की कथा’ का BTS वीडियो जारी
रैप की घोषणा करते हुए कियारा ने अपनी टीम के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिल्म के पहले शेड्यूल के कंप्लीट होने पर सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं. कियारा आडवाणी और टीम अब जल्द ही गुजरात में दूसरा शेड्यूल फिर से शुरू करेंगी।

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसरत अदाकारा कियारा आडवाणी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेरशाह से लेकर बड़े पर्दे पे भूल भुलैया 2 के साथ, कोरोना महामारी के बाद बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर की सफलताओं को एंजॉय किया है. कियारा की इस फिल्म के साथ उनकी फिल्म जुगजुग जीयो ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. साथ फिल्म में कियारा के किरदार को भी दर्शकों और आलोचकों से सराहना मिली थी.

कियारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट
बैक-टू-बैक अपने फिल्मों की सफलता एंजॉय कर रही कियारा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी हैं. कियारा आडवाणी जल्द ही ‘सत्यप्रेम की कथा’ के दूसरे शेड्यूल के काम शुरू करेंगी और एस शंकर की आरसी-15 के सेट पर फिर से शामिल होंगी।

Tags: Kartik aaryan, Kiara Advani

Leave a Reply