नुसरत भरुचा (Nushrat Bharucha) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं. करियर के शुरुआती दौर में सफलता न मिलने के बाद भी नुसरत ने हार नहीं मानी वह खुद को तब तक साबित करती रही जब तक उन्हें अलग पहचान नहीं मिली. आज नुसरत को कौन नहीं जानता. नुसरत के पास इन दिनों कई फिल्में हैं जिनमें वह बेहतरीन किरदार निभाने वाली हैं. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अकेली’को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया है.
नुसरत की इस फिल्म के निर्देशन की कमान नवोदित फिल्म निर्माता प्रणय मेश्राम संभाल रहे हैं. जिन्होंने पहले ‘क्वीन’ और ‘कमांडो 3’ जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. बात अगर इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अकेली’ के निर्माण की करें तो दशमी स्टूडियोज के नितिन वैद्य, निनाद वैद्य, अपर्णा पडगांवकर, विक्की सिदाना और शशांत शाह मिलकर करने वाले हैं.
नुसरत ने जारी किया पहला मोशन पोस्टर
इस फिल्म से नुसरत भरुचा एक बार फिर दर्शकों को अपने अनोखे किरदार से हैरान करने वाली हैं. हाल ही में नुसरत भरुचा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘अपने पे आ जाए… तो एक अकेली ही काफी है! एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये टीजर वीडियो काफी पसंद किया जा रहा हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इराक पर आधारित फिल्म ‘अकेली’ में दर्शाया जाएगा कि कैसे एक इंसान रेगिस्तानी जैसी जगह में फंसकर प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी ताकत का एहसास करता है। फिल्म का पोस्टर देखकर भी लग रहा है कि नुसरत इस बार फैंस के लिए कुछ नया टॉपिक लेकर आई हैं.
प्रणय मेश्राम संभालेंगे निर्देशन की कमान
फिल्म के बारे में बताते हुए दशमी स्टू डियोज के निर्माता और संस्थापक नितिन ने कहा, “इस फिल्म में नुसरत का किरदार कुछ ऐसा होगा कि कैसे एक अकेली महिला सभी बाधाओं के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखती है. यह फिल्म बहुत अलग तरह के टॉपिक पर बनाई जा रही है. एक कहानीकार के तौर पर प्रणय ने अपनी कहानी में हर चीज को इतनी खूबसूरती से पिरोया है कि दर्शकों का दिल जीतने में जरूर कामयाब रहेगी. उनके इस विश्वास ने हमें इस फिल्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।’
बता दें, नुसरत आखिरी बार फिल्म ‘जनहित में जारी’ में नजर आई थीं. फिल्म को दर्शकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. बात अगर नुसरते आने वाले प्रोजेक्ट की करें तो जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ ‘राम सेतु’और इमरान हाशमी के साथ ‘सेल्फी’ में नजर अहम भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Nushrratt Bharuccha
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 17:13 IST





