Cinema

रणबीर कपूर ने अपने आने वाले बच्चे के लिए उठाया बड़ा कदम! जानकर खुश हो जाएंगी ‘मॉम-टू-बी’ आलिया भट्ट


बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. ऐसे में ‘डैड-टू-बी’ रणबीर कपूर अपने बच्चें को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में आलिया भट्ट के घर में उनकी गोद भराई का फंक्शन रखा गया है, जिसमें कपूर और भट्ट फैमिली को एक साथ खुशियां मनाते हुए देखा गया. फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इसी बीच खबरें हैं कि ‘डैड-टू-बी’ रणबीर जल्द ही अपने प्रोफेशन कामों से छुट्टी लेकर आने वाले इस खास पल को एन्जॉय करने वाले हैं.

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल (Anima)’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने प्रोफेशनल काम से ब्रेक लेंगे. वह इसके बाद कोई दूसरी फिल्मको साइन नहीं करेंगे.

आने वाले बच्चे संग बिताएंगे समय
रिपोर्ट में आगे सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के एक्टर रणबीर शूटिंग से ब्रेक लेंगे और कोई नई फिल्म साइन करने से परहेज करेंगे, क्योंकि वह बच्चे के साथ समय बिताना चाहते हैं. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि वह अक्टूबर के मध्य में ‘एनिमल’ की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे और जल्द से जल्द शेड्यूल खत्म करना चाहते हैं.

आलिया भट्ट के घर बेबी शॉवर में पहुंचे ये सितारे, येलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं अभिनेत्री, देखें फोटो

‘एनिमल’ में हैं रश्मिका मंदाना
आपको बता दें कि ‘एनिमल’ में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) अहम रोल में देखें जाएंगे. हाल ही में ‘एनिमल’ की शूटिंग मनाली में भी हुई थी, जहां से रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर सामने आई थी, जो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. इस फिल्म में पहली बार रणबीर के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी.

आलिया रणबीर की शादी
अब रणबीर के पर्सनल लाइफ की बात करें तो, रणबीर ने आलिया संग 14 अप्रैल, 2022 को शादी की थी. दोनों ने अपनी शादी को काफी सीर्केट रेखा था. उनकी प्राइवेट वेडिंग में सिर्फ घरवालें और खास दोस्त ही शामिल हुए थे. इस कपल की शादी में बॉलीवुड से कुछ चुनिंदा लोग ही आए थे. शादी के करीब तीन महीने बाद ही कपल ने अपने पैरेंट्स बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर किया है.

Tags: Alia Bhatt, Animal, Ranbir kapoor

Leave a Reply