Cinema

आदिपुरुष के रावण पर बवाल! सैफ अली खान बोले- ‘महाभारत’ भी करना चाहूंगा, अगर कोई…


सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को हाल ही में एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के संग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) में देखा गया. फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के बाद सैफ इन दिनों साउथ के फेम एक्टर प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म में सैफ फिल्म में लंकेश की भूमिका में हैं. हाल में फिल्म का टीजर जारी हुए, जिसमें सैफ को लंकेश के किरदार में एक अलग ही अंदाज देखा गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी वबाल मचा हुआ है. सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर बॉलीवुड के कुछ सितारे भी सैफ के लुक और फिल्म का विरोध कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच सैफ ने अपने ड्रीम रोल को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में कि अब महाभारत में एक्टिंग करना चाहते हैं.

‘बॉलीवुड बबल’ से बात करते हुए सैफ अली खान ने अपने ड्रीम रोल को लेकर बातें की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह महाभारत में एक्टिंग करना पसंद करेंगे. हालांकि उन्होंने इसे बनाने के लिए एक शर्ट रखा और कहा कि अगर कोई इसे ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की तरह बनाता है तो.

रिपोर्ट के अनुसार, जब सैफ से उनके ड्रीम रोल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘मैं ऐसा नहीं सोचता. मैं सिर्फ वही सोचता हूं जो मुझे पेश किया जाता है. सच कहूं तो मेरे पास कोई मेरा कोई ड्रीम रोल नहीं है. मुझे नहीं लगता कि ऐसा सोचने का कोई मतलब है. फिरभी मैं जो करना चाहूंगा वह महाभारत में अभिनय करना है, अगर कोई इसे ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की तरह बनाता है.’

Video: दशहरा पर जान‍िए प्रभास और सैफ अली खान की ‘आद‍िपुरुष’ की 10 गड़बड़‍ियां, ज‍िन्‍होंने मजा क‍िया क‍िरक‍िरा…

अजय देवगन संग चल रही है बातचीत?
बातचीत में सैफ अली खान ने ये भी खुलासा किया वह एक्टर अजय देवगन के साथ इस पर काम कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सैफ ने आगे कहा, ‘ हम अजय देवगन के साथ कच्चे धागे के बाद से इस बारे में बात कर रहे हैं. महाभारत हमारी पीढ़ी में, यह सपनों का विषय है. यदि संभव हुआ तो हम साउथ के साथ बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री को जोड़ देंगे. करण (महाभारत का किरदार) मुझे ज्यादा आकर्षक लगता है, इसमें बहुत सारे बेहतरीन किरदार हैं.’

 ‘आदिपुरुष’ को लेकर मचा हुआ है बवाल
आपको बता दें कि जब से ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर रिलीज हुआ है, देशभर में बवाल मच गया है. एक तरफ जहां इसमें इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग भगवान श्री राम, हनुमान और रावण के लुक को देख गुस्से में हैं. खास कर सैफ के रावण यानी लंकेश के लुक को लेकर बवाल मचा हुआ है. ‘आदिपुरुष’ अगले साल 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Tags: Adipurush, Bollywood news, Saif ali khan

Leave a Reply