सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म ‘शेरशाह’ की रिलीज के बाद उनकी खूब वाहवाही हुई. उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी. हालांकि, सिद्धार्थ को फिल्मों में नाम कमाने से पहले, एक लंबा संघर्ष करना पड़ा था. सिद्धार्थ ने हाल में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि शुरू में उनके परिवार ने एक्टर बनने की उनकी ख्वाहिश को गंभीरता से नहीं लिया था.
‘शेरशाह’ फेम एक्टर ने बातचीत के दौरान अपनी कमाई के बारे में भी बात की. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि उनकी पहली सैलरी 7 हजार रुपये थी. एक्टर ने पिंकविला को आगे बताया कि उन्होंने अपनी मां को वह पैसे दे दिए थे, क्योंकि उस समय उनके पास बैंक अकाउंट नहीं था.
‘माई नेम इज खान’ में किया था काम
बहुत कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म से एक एक्टर के रूप में शुरुआत करने से पहले, उनकी फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में असिस्टेंट डायरेक्ट के रूप में काम किया था. वे अच्छी कद-काठी के हैं, इसलिए उन्हें अपने लुक के चलते कभी रिजेक्शन का सामना नहीं करना पड़ा.
‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन के साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ
काम की बात करें, तो सिद्धार्थ के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं. वे ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन के साथ नजर आएंगे. इंद्र कुमार निर्देशित यह फिल्म 25 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर दस्तक देने के लिए तैयार है. इसके अलावा, उनके पास ‘योद्धा’ भी है, जो अपनी तरह की पहली एक्शन फिल्म होगी. सिद्धार्थ इस एंटरटेनर में एरियल एक्शन करते नजर आएंगे, जो 11 नवंबर को रिलीज होगी.
ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा एक एक्शन पैक्ड वेब सीरीज के साथ अपने ओटीटी डेब्यू के लिए भी तैयार हैं. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सिद्धार्थ एक पुलिसवाले के रोल में दिखाई देंगे. वे शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Sidharth Malhotra
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 16:18 IST





