रियालिटी शो Bigg Boss 16 का आगाज हो चुका है. बीते हफ्ते इस शो का प्रीमियर रखा गया था. इस दौरान सलमान खान ने शो के सभी कंटेस्टेंट से मुलाकात कराई थी. इस शो में टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं.
महज 18 साल की सुंबल तौकीर उम्र में सबसे छोटी जरूर हैं लेकिन उनकी फीस किसी से कम नहीं हैं. सुंबल की फीस जानकर आप भी चौंक जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुंबल ने हर हफ्ते 12 लाख रुपये की फीस लेंगी. सुंबल ने शो में 11वें कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है.
पहले ही शो में क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग
स्टार प्लस के सीरियल ‘इमली’ से शोहरत हासिल करने वाली सुंबल महज 18 साल की हैं. सुंबल की क्यूटनेस लोगों को खूब पसंद आ रही है. शो के पहले ही दिन सुंबल ने स्टेज पर ‘चका चक’ डांस किया. साथ ही सलमान खान की एक्टिंग कर सभी का दिल जीत लिया. पहले ही शो में सलमान खान को सुंबल की तमीज और एनर्जी काफी पसंद आई थी. सुंबल ने यहां अपने पिता की लिखी कविता भी सुनाई थी. सुंबल के पिता भी ग्रैंड प्रीमियर पर यहां पहुंचे थे.
हर हफ्ते के लेंगी 12 लाख रुपये!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुंबल उम्र में छोटी जरूर हैं, लेकिन फीस सबसे ज्यादा ले रही हैं. सुंबल हर हफ्ते के 12 लाख रुपये ले रही हैं. इस तरह सुंबल इस सीजन में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कंटेस्टेंट बन गईं हैं. इससे पहले बिग बॉस 15 में तेजस्वी ने हर हफ्ते 10 लाख रुपये फीस ली थी. अब सुंबल इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ गईं हैं. सुंबल की क्यूटनेस भी लोगों को काफी पसंद आ रही है. पहले ही शो में सुंबल ने सलमान खान समेत दर्शकों को इंप्रेस कर दिया था.
चुलबुला अंदाज और आंखों की मस्ती में डूब जाते हैं लोग
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली सुंबल तौकीर का जन्म 15 नवंबर 2005 को हुआ था. सुंबल के पिता कोरियोग्राफर हैं. सुंबल जब 6 साल की थीं तभी उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था. इसके बाद सुंबल अपने पिता और छोटी बहन के साथ बड़ी हुई. महज 11 साल की उम्र में सुंबल ने बिग मैजिक चैनल के शो ‘अकबर बीरबल’ से डेब्यू किया था. इसके बाद लगातार मेहनत के दम पर इमली से उन्हें पहचान मिली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 21:52 IST





