Movie Review

Ki Kariye Song Out | परिणीति चोपड़ा-हार्डी संधू की फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ का पहला गाना ‘की करिए’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो | Navabharat (नवभारत)


Ki Kariye Song Out

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और पंजाबी (Punjabi) सिंगर (Singer) हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) पहली बार फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ (Code Name: Tiranga) में एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर फैंस को बेहद पसंद आया है। वहीं अब इस फिल्म का पहला गाना ‘की करिए’ रिलीज हो गया है। इस गाने में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं।

इस गाने को खुद हार्डी संधू ने साक्षी होलकर के साथ मिलकर गाया है और इस गाने के लिरिक्स को कुमार ने लिखा है। ये गाना भूषण कुमार की टी-सीरीज पर रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक 70 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा शरद केलकर, रजित कपूर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा और सब्यसाची चक्रवर्ती भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रिभु दासगुप्ता और विवेक बी अग्रवाल ने रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिलहाल, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और सिंगर हार्डी संधू इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे है। जिसके लिए वो कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।

Leave a Reply