Cinema

Hindustani Bhau On Goodbye | हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर पर साधा निशाना, वीडियो पोस्ट कर ‘गुडबाय’ बायकॉट की कर दी मांग | Navabharat (नवभारत)


हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर पर साधा निशाना, वीडियो पोस्ट कर ‘गुडबाय’ बायकॉट की कर दी मांग

मुंबई: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)-रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर ‘गुडबाय’ (GoodBye) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले कई दिनों से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के रिलीज से साथ ही अमिताभ और रश्मिका पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। रश्मिका और बिग बी इस समय ‘गुडबाय’ के प्रमोशन में बिजी दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अब हिंदुस्तानी भाऊ ने फिल्म बायकॉट करने की मांग की है। बता दें,  ‘गुडबाय’ फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह एक अलग ही वजह से चर्चा का विषय बन रही हैं। 

एकता कपूर की वेब सीरीज ‘थ्री एक्स’ के दूसरे सीजन में कई आपत्तिजनक सीन दिखाए गए। इसमें सैनिकों की पत्नियों से जुड़े आपत्तिजनक सीन भी थे। वेब सीरीज के एक सीन में, जब एक भारतीय सैनिक ड्यूटी पर होता है, तो उसकी पत्नी को सैन्य वर्दी में दोस्तों के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है। पिछले साल बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। यहीं वजह है कि हिंदुस्तानी भाऊ दर्शकों से ‘गुडबाय’ बायकॉट की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें

 

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया, जिसमें वह हिंदुस्तानी भाऊ पर जमकर बरसते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा, ‘दो साल पहले एएलटी बालाजी ने ‘ट्रिपल एक्स’ सीरीज बनाई। इसने भारतीय सेना, वर्दी और परिवार को बदनाम किया। मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई और एकता से माफी मांगने को कहा। उन्होंने मुझे खरीदने की कोशिश की। मेरे लिए, भारतीय सेना से बड़ा नहीं है। अब उनकी फिल्म  ‘गुडबाय’ रिलीज हो रही है। इसलिए ऐसे निर्माता की फिल्म का बहिष्कार किया जाना चाहिए।’

Leave a Reply