Cinema

Neha Kakkar | पति रोहनप्रीत सिंह और परिवार संग स्वर्ण मंदिर पहुंची नेहा कक्कड़, लिया आशीर्वाद, वायरल हुई तस्वीरें | Navabharat (नवभारत)


Neha Kakkar

Photo – Instagram

मुंबई/अमृतसर : ‘इंडियन आइडल’ (Indian Idol) की जज और बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर गायक नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) और परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में दर्शन करने अमृतसर पहुंची। जहां उन्होंने बाबा को माथा टेका और आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीरें नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। तस्वीरों में सिंगर ग्रीन कलर की आउटफिट में नजर आ रही है। वहीं पति रोहनप्रीत सिंह कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

नेहा कक्कड़ इन तस्वीरों में पति रोहनप्रीत सिंह और फैमिली के साथ नजर आ रही है। सभी काफी खुश नजर आ रहे है। तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, ‘हम फाइनली एक साथ दरबार साहब गए। भक्तों, सारी संगत, सुरक्षा और बाबा जी तक इतनी आसानी से पहुंचने में हमारी मदद करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। मैं भी बाबा जी को करीब से देखकर और मेरे बगल में रोहू को पाकर, इतनी गर्मजोशी से मेरा हाथ पकड़कर और बाबा जी को धन्यवाद देते हुए सुनकर भावुक हो गया कि उन्होंने मुझसे शादी कर ली। बहुत प्यार और धन्य मैंने महसूस किया।

यह भी पढ़ें

बहुत अच्छा लगा.. यह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक था। मुझे रोहू देने के लिए शुक्रिया बाबा जी हर बात के लिए शुक्रिया बाबा जी.. बहुत सुकून मिला।’ नेहा कक्कड़ ने अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए लिखा, ‘कम से कम एक बार गोल्डन टेंम्पल जरूर जाएं! – नेहा कक्कड़ (श्रीमती सिंह)’ उनके इस पोस्ट का जवाब देते हुए रोहनप्रीत सिंह ने लिखा, ‘धन्य है आपको मेरे जीवन में नेहू.. धन्यवाद बाबा जी’ वहीं उनके इस पोस्ट को टोनी कक्कड़ ने लाइक करते हुए लिखा, ‘वहां होना वास्तव में एक आशीर्वाद है वास्तव में आप सभी को आशीर्वाद दिया।’ उनके इस पोस्ट को अब तक 10 लाख 70 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

Leave a Reply