Movie Review

Satyaprem Ki Katha Shooting Wrap | कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग हुई पूरी, एक्टर ने टीम के साथ मनाया जश्न | Navabharat (नवभारत)


Satyaprem Ki Katha Shooting Wrap

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) के अपार सफलता के बाद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem Ki Katha) के शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म की शूटिंग दशहरा के दिन खत्म हो गई। फिल्म की शूटिंग रैप कर कार्तिक आर्यन ने टीम के साथ खूब मस्ती किया साथ ही उन्होंने केक काटकर इसका जश्न भी मनाया और टीम ने सेट पर गरबा भी किया।

अभिनेता ने इस फिल्म की शूटिंग को 3 सितंबर को शुरू किया था। इस फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल एक महीने का था। जो अब पूरा हो चुका है। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर किया है। जिसमें वो शूटिंग खत्म कर टीम के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में वो गरबा भी खेलते दिखाई दे रहे है। उन्होंने इस खुशी में केक भी काटा कार्तिक आर्यन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘और दशहरे के दिन, सत्यप्रेम की कथा के टीम के साथ एक महीने का व्यस्त लेकिन मजेदार कार्यक्रम का अंत हो जाता है!! ढेर सारे जश्न के साथ और मिनी गरबा!’

यह भी पढ़ें

उनके इस पोस्ट को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक आर्यन के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के अलावा कार्तिक आर्यन के आगामी फिल्मों की लिस्ट में फिल्म ‘शहजादा’, ‘आशिकी 3’ और ‘कैप्टन इंडिया’ भी शामिल है।

Leave a Reply