Cinema

Taali First Look Out | ट्रांसजेंडर का किरदार अदा करेंगी सुष्मिता सेन, फर्स्ट लुक जारी कर कहा- ‘ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी…’ | Navabharat (नवभारत)


ट्रांसजेंडर का किरदार अदा करेंगी सुष्मिता सेन, फर्स्ट लुक जारी कर कहा- ‘ताली बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी…’

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा कर सभी को चौका दिया है। सुष्मिता बहुत जल्द सीरीज ‘ताली’ (Taali) में अहम भूमिका में दिखाई देंगी। सुष्मिता सेन ने घोषणा की, वह ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत की भूमिका निभाएंगी। ‘ताली’ का ऐलान करते हुए अभिनेत्री ने सीरीज का पहला लुक भी जारी किया है। इस सीरीज को मराठी फिल्म निर्माता रवि जाधव शो इसे निर्देशित कर रहे हैं।

फर्स्ट लुक के साथ सुष्मिता ने लिखा, ‘इस खूबसूरत व्यक्ति को चित्रित करने और उसकी कहानी को दुनिया के सामने लाने का सौभाग्य पाने से ज्यादा मुझे कुछ भी गर्व है… मैं इसके लिए आभारी हूं !! यहां जीवन है और सभी को इसे सम्मान के साथ जीने का अधिकार है !!! मैं तुम लोगों से प्यार करता हूँ!!! #दुग्गादुग्गा।’

यह भी पढ़ें

 

इस सीरीज में रवि जाधव भारत की पहली ट्रांसजेंडर मां बनने की यात्रा के साथ-साथ उनकी कठिनाइयों को दिखाएंगे। सुष्मिता इस सीरीज में ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की भूमिका अदा करती नजर आएंगी। 

Leave a Reply