अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल-2’ (Dream Girl 2) की शूटिंग शुरू कर दी हैं. इस बात की जानकारी देते हुए अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक दिलकश वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अनन्या बेहद क्यूट तरीके से स्माइल देते हुए पोज दे रही हैं. बता दें कि ‘ड्रीम गर्ल-2’ में पहली बार एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ देखी जाएंगी.
गौरतलब है कि बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में हैं. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ जुड़ी सारी बातें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का दिन बना देती है. कुछ ही एक बार फिर उनके लेटेस्ट अपडेट इंस्टाग्राम पोस्ट में देखने को मिल रहा है.
वीडियो में दिखी खूबसूरत
अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘ड्रीम गर्ल-2’ की शूटिंग की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सेट पर वापसी..#Dreamgirl2’. वीडियो में अनन्या एकदम देसी गर्ल लग रही हैं. वह इंडियन आउट में बेहद शानदार दिखाई दे रही हैं पिंक एंड व्हाइट कुर्ती के साथ माथे पर क्यूट सी बिंदी लगाए और बालों को खुला छोड़ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है.
करण जौहर की अपकमिंग फिल्म में वरुण धवन संग दिखेंगी अनन्या पांडे? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट से मचा हड़कंप
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
‘ड्रीम गर्ल-2’ फिल्म की बात करें तो, एक बार फिर इस फिल्म में आयुष्मान खुराना अपने अनूठे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं. इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी,अन्नू कपूर, मनजोत सिंह जैसे कलाकार भी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे. यह फिल्म अगले साल ईद पर यानी 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं. वहीं, प्रोड्यूस इसे एकता कपूर कर रही हैं. फिल्म को लेकर लंबे वक्त बज बना हुआ है.
अनन्या पांडे की लिंकअप्स अटकलों पर मॉम भावना ने किया रिएक्ट? पति चंकी को लेकर बोलीं – ‘ये ..उनका फैसला है’
अनन्या पांडे की आने वाली फिल्में
अब अनन्या पांडे के काम की बात करें तो ‘ड्रीम गर्ल-2’ के बाद अनन्या जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ ‘खो गए हम कहां’ में में दिखाई देंगी.मीडिया अटकलों की मानें तो वह एकता कपूर की अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘केटीना’ (KTina) में अहम रोल में देखी जाएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ananya Panday, Ayushmann Khurrana
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 15:45 IST





