Arun Bali Demise : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है. 79 साल के अरुण बाली (Arun Bali) नहीं रहें. कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल का हिस्सा रहें वेट्रेन एक्टर के निधन की सूचना मिलते ही सेलेब्स दुख जता रहे हैं. अरुण काफी समय से न्यूरोमस्कुलर डिसीज मायस्थीनिया ग्रैविस से जूझ रहे थे. मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती थे. वेट्रेन एक्टर के निधन पर फैंस से लेकर इंडस्ट्री से जुड़े लोग दुख जताते हुए अपूर्णनीय क्षति बता रहे हैं.
अरुण बाली 23 दिसंबर 1942 को पाकिस्तान के लाहौर में पैदा हुए थे. मशहूर फिल्ममेकर लेख टंडन के टीवी शो ‘दूसरा केवल’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. अरुण सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि पंजाबी और तेलुगू फिल्मों और शो का हिस्सा रहें. अरुण बाली के निधन पर उनके साथ काम कर चुके लोग उन्हें महान अभिनेता बताते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
फिल्म निर्माता ने जताया दुख
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अरुण बाली के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया और उनके निधन को सबसे क्षति बताया है. फिल्म निर्माता ने लिखा, ‘अनुभवी अभिनेता और एक महान इंसान #ArunBali जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ, जो कुछ समय से ठीक नहीं थे. उनके परिवार और करीबी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. टीवी और फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति.शांति!
Sad to know about the demise of veteran actor & a great human being #ArunBali ji who was not keeping well for some time .
My heartfelt condolences to his family and near ones.
A great loss to the T.V. & film industry .
ॐ शांति !
🙏 pic.twitter.com/kAgOo1m3dj— Ashoke Pandit (@ashokepandit) October 7, 2022
(साभार: Twitter)
साल के शुरु में ही मिली थी बीमारी की सूचना
अरुण के बीमारी की सूचना इस साल के शुरू होते ही टीवी एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने दी थी. नुपुर ने बताया था कि जब वह बोल भी नहीं पा रहे थे, बीमारी की वजह से उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी. नुपुर ने अरुण की हालत देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने की बात कही थी. अरुण की बेटी ने भी बताया था कि ‘ऑटोइम्यून डिसीज’ से पीड़ित हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Actor, Bollywood news, Death, TV Actor
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 10:26 IST





