दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पेरिस में चल रहे फैशन वीक (Fashion Week) में शिरकत करने पहुंची हैं. पेरिस फैशन वीक में अक्सर हॉलीवुड के ए-लिस्टर्स जैसे एलिसिया विकेंडर और एंटोनी अर्नाल्ट और एना डी अरमास शिरकत करने पहुंचते हैं. इस साल इस शो में शिरकत करने के साथ ही बॉलीवुड सुपर स्टार दीपिका पादुकोण का नाम भी इस हॉलीवुड के ए-लिस्टर्स की सूची में शामिल हो गया है.
फैशन वीक से साझा की जा रही तस्वीरों ने ना सिर्फ दीपिका के फैन्स का दिल जीता है बल्कि सभी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा भी कर दिया है. इस फैशन शो की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.
फैशन वीक में शिरकत के दौरान दीपिका के फैन्स को इस अदाकारा का कातिलाना अंदाज देखने मिला. शो के दौरान इस एक्ट्रेस ने ग्रे मिनी ड्रेस पहनी थी और उन्होंने अपने लुक को बोल्ड लिप्स और खुले बालों के साथ पूरा किया था. दीपिका इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
दिलचस्प बात यह है कि दीपिका शो में हिस्सा लेने अपने माता-पिता के साथ पहुंची हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस के साथ उनके पिता प्रकाश पादुकोण और मां उज्जला भी नजर आते हैं. इस वीडियो में दीपिका की मां भी किसी बॉलीवुड अदाकारा से कम नहीं लग रही हैं. सफेद शर्ट, ट्राउजर और सूट में उनका काफी स्टाइलिश अंदाज देखने मिला. वहीं दूसरी तरफ उनके पिता प्रकाश पादुकोण काफी क्लासी और कैजुअल लुक में नजर आए. उन्होंने सफेद टी-शर्ट के ऊपर काले रंग का स्वेटर पहन रखा है.
बता दें, दीपिका पादुकोण इस शो में लग्जरी ब्रांड लुई वुइटन की तरफ से शिरकत करने पहुंची हैं. वह लुइ वुइटन की ब्रांड एंबेसडर हैं. हाल ही में इस एक्ट्रेस को ज्वैलरी ब्रांड ‘कार्टियर’ का ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया गया है.
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म ‘पठान’ ने नजर आएंगी. अभी कुछ वक्त पहले इस एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Deepika padukone, Ranveer Singh
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 14:29 IST





