Cinema

Adipurush: ‘रावण’ को लेकर मचे हंगामे के बीच जानिए एक्टर्स की फीस, प्रभास के मुकाबले सैफ को मिले महज इतने रुपए


सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और प्रभास (Prabhas) स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का टीजर रिलीज होते ही हंगामा मचा हुआ है. 2 अक्टूबर को अयोध्या में जब से फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, तब से रावण से लेकर हनुमान तक के किरदार के लुक की खूब आलोचना हो रही है. इस फिल्म के वीएफएक्स की भी बुराई हो रही है. सैफ फिल्म में रावण तो प्रभास राम का रोल प्ले कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में राम-रावण का रोल प्ले करने वाले एक्टर्स को कितनी फीस मिली है ? चलिए आपको बताते हैं.

‘रामायण’ महाकाव्य पर आधारित मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को साल 2023 की सबसे अधिक बजट वाली फिल्म बताई जा रही है. इस फिल्म के कलाकारों की फीस ही भारी-भरकम है, लेकिन प्रभास के सामने सैफ अली खान की फीस कुछ भी नहीं है.

फीस के मामले में सैफ अली खान पर भारी प्रभास

जिस तरह तरह से पौराणिक कथा में रावण पर राम भारी पड़े, उसी तरह फीस के मामले में साउथ के सुपरस्टार प्रभास भी सैफ अली खान पर भारी पड़े हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास को राम की भूमिका के लिए 100 करोड़ रुपए मिले हैं जबकि सैफ अली खान को लंकेश की भूमिका के लिए 12 करोड़ रुपए मिले हैं. हालांकि 12 करोड़ भी बड़ी फीस है लेकिन प्रभास के सामने तो कुछ भी नहीं हैं. इसी बीच ये भी खबर आई कि प्रभास ने अपनी फीस 150 करोड़ कर दी,लेकिन इस बारे में किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी मेकर्स की तरफ से नहीं आई हैं.

कृति सेनन और सनी सिंह की फीस

प्रभास और सैफ अली खान की फीस के बाद बात करते हैं सीता माता का रोल प्ले करने वाली कृति सेनन की, कृति को 3 करोड़ रुपए मिले हैं, जबकि लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सनी सिंह को डेढ़ करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं फिल्म में अहम रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान को 50 लाख रुपए मिले हैं.

ये भी पढ़िए-Adipurush Controversy: दीपिका चिखलिया को भी नहीं पसंद आया सैफ अली खान का लुक, कहा- ‘आस्था से खिलवाड़ नहीं’

बता दें कि करीब 450 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 12 जनवरी 2023 में रिलीज की जाएगी. टू डी, थ्रीडी, आईमैक्स जैसे फॉर्मेंट में इस फिल्म को एक साथ हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

Tags: Actor Prabhas, Adipurush, Kriti Sanon, Saif ali khan

Leave a Reply