बॉलीवुड में वीएफएक्स के आने से ठीक पहले, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी सुपरहीरो फिल्म ‘रा.वन’ के साथ बॉलीवुड में एक नए युग की शुरुआत की थी. फिल्म उस समय इतनी कमाई तो नहीं कर पाई थी, लेकिन उसने नए पैमाने गढ़े थे. साल 2011 में शाहरुख ने आने वाली पीढ़ियों को अपनी फिल्मों से प्रभावित करने का वादा किया था.
शाहरुख ने अपने रुख के बारे में बताते हुए कहा था, ‘इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मुझे लगता है कि जब मेरा करियर खत्म हो जाएगा तो मैं विलेन की भूमिका निभाने, हीरोइनों के साथ रोमांस करने और अच्छा डांस करने के अलावा एक अलग छाप छोड़ना चाहता हूं. मैंने अपने लिए ऐसा किया, लेकिन मैं चाहता हूं कि जब लोग भारतीय फिल्मों में वीएफएक्स के बारे में सोचें तो वे पीछे मुड़कर देखें और मेरे बारे में सोचें. आप उस लड़के शाहरुख, दुनियाभर में फेमस आर्यन के पिता को जानते हैं? इसके पीछे वह हैं.’
शाहरुख खान ने ‘रा.वन’ बनाने की वजह बताई
उन्होंने ऐसी फिल्में बनाने के अपने सपने का भी खुलासा किया था जो न सिर्फ देशवासियों, बल्कि दुनियाभर के लोगों को भी आकर्षित करती हैं. उन्होंने कहा था, ‘मैं इस इंडस्ट्री को कुछ देना चाहता हूं जो फिल्मों से परे हो और जो हमारी फिल्मों को दुनिया के मंच पर ले जाता हो. मैं तकनीक को नियंत्रित कर सकता हूं, यही एक कारण था कि मैंने रा.वन बनाई.’
शाहरुख खान चाहते हैं दुनियाभर में राज करना
शाहरुख ने सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं का जिक्र करते हुए कहा है कि मेरे कुछ बड़े फिल्म मेकर्स दोस्त हैं, जो केवल रोमांटिक फिल्में बनाना चाहते हैं, लेकिन मैं आगे बढ़कर दुनिया पर राज करना चाहता हूं. आइए, ऐसी फिल्में बनाएं, ताकि लंदन, अमेरिका और पूरी दुनिया में भारतीय गर्व से अपने दोस्तों से कह सकें कि ये फिल्में भारत में बनी थीं और यह स्पाइडर-मैन जितनी अच्छी हैं.’
शाहरुख खान की फिल्मों की रिलीज का है इंतजार
शाहरुख ने आखिर में कहा था, ‘हमें कुछ बड़ा बनाना चाहिए, क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो युवा पीढ़ी हमारी फिल्में देखना बंद कर देंगी. उनकी पहुंच अंतरराष्ट्रीय फिल्मों तक है. मुझे लगता है कि उनके पास हमारे सुपरहीरो तक पहुंच होनी चाहिए, हमारे पास ऐसी महान पौराणिक कथाएं हैं, ऐसी महान कहानियां हैं.’ काम की बात करें, तो शाहरुख खान आगे आने वाले वक्त में दीपिका पादुकोण के साथ ‘पठान’, नयनतारा के साथ एटली की फिल्म ‘जवान’ और तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ में नजर आएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 05:30 IST





