Cinema

शाहरुख खान के साथ दिख रहा ये मासूम बच्चा आज है बॉलीवुड का सबसे चहेता एक्टर, आपने पहचाना क्या


सम्राट अशोक की भूमिका में नजर आ रहे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का यह फोटो कुछ खास है. इस फोटो में फैन बनकर हंसते हुए फोटो खिंचवाने वाला एक बच्चा आज बी टाउन का जाना पहचाना नाम है. सफेद कलर की टी शर्ट में फोटो खिंचवा रहे बच्चे के चेहरे को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह शाहरुख खान से मिलकर कितना खुश है. यह इस बच्चे के पिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. आइए, आपको फोटो की कहानी और इस बच्चे के बारे में बताते हैं.

फोटो में हंसते हुए शाहरुख खान के साथ नजर आ रहा यह बच्चा विक्की कौशल (Vicky Kaushal) है. यह फोटो तब की है जब शाहरुख फिल्म ‘अशोका’ की शूटिंग कर रह थे. यह फोटो स्टंट डायरेक्टर और विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने साझा की है. किसी ने नहीं सोचा था कि कभी फैन की तरह फोटो खिंचवाने वाला लड़का खुद एक दिन बड़ा कलाकार बन जाएग और लोग उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित होंगे.

vicky kaushal, katrina kaif, bollywood news, throwback photo, shahrukh khan, बॉलीवुड की पुरानी फोटो, बॉलीवुड न्यूज, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, शाहरुख खान, अशोका मूवी, श्याम कौशल

(फोटो साभार: instagram@ shamkaushal09)

पिता श्याम ने बताई भगवान की कृपा
इस फोटो को हाल ही श्याम कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया था. फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘भगवान की कृपा से यह फोटो साल 2001 में फिल्म ‘अशोका की शूटिंग के दौरान फिल्मसिटी में खिंची गई थी. विष्णु वर्धन (Vishnu Vardhan) तब असिस्टेंट डायरेक्ट थे और विक्की तब 8वीं क्लास में पढ़ता था. किसी ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन विक्की फिल्म लाइन जॉइन करेगा. साथ ही 2022 में ये दोनों बेस्ट डायरेक्ट और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतेंगे. फिल्म ‘शेरशाह’ के लिए विष्णु और फिल्म ‘उधम सिंह’ के लिए विक्की. किस्मत और भगवान का आशीर्वाद. रब दी मेहर.’

कैटरीना संग खुशनुमा जिंदगी
विक्की कौशल जब इंडस्ट्री में आए तो किसी को नहीं लगा था कि वे कमाल कर पाएंगे. अपनी मेहनम के दम पर उन्होंने सबको चौंकाया और बेहतरीन अदाकारी से ​आकर्षित किया. इसके बाद निजी जिंदगी के फैसले से भी उन्होंने सबको चौंकाया. कैटरीना कैफ से शादी की जब बात आई तो एकबारगी किसी को यकीन नहीं हुआ. कैटरीना अब उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं और दोनों एक खुशनुमा जिंदगी जी रहे हैं.

Tags: Katrina kaif, Vicky Kaushal

Leave a Reply