अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक्टिंग के अलावा गीत-संगीत और क्रिकेट में भी काफी दिलचस्पी रखते है. क्रिकेट प्रेम की वजह से बचपन में उन्हें मां तेजी बच्चन से खूब डांट भी पड़ती थी. सदी के महानायक अमिताभ अपने क्विज शो केबीसी के मंच पर और अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कई बार क्रिकेट प्रेम का जिक्र भी कर चुके हैं. अमिताभ का क्रिकेट प्रेम फिल्मी दुनिया के आने बाद भी बरकरार रहा. क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिससे आम हो या खास, सब पसंद करते हैं. सितारें भी इससे अछूते नहीं हैं. अमिताभ और विनोद खन्ना (Vinod Khanna) ने एक साथ चैरिटी मैच भी खेला था. आज आपको दिखाएंगे इन दोनों दिग्गज एक्टर्स की क्रिकेट के ड्रेस में लकदक करती थ्रोबैक तस्वीर.
अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था. अमिताभ-विनोद की जोड़ी हिट मानी जाती थी. ‘खून-पसीना’, ‘मुकद्दर का सिकद्दर’, ‘रेशमा और शेरा’ जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई, ‘अमर-अकबर-एंथोनी’ फिल्म को भला कौन भूल सकता है. अमिताभ बच्चन की तरह ही विनोद को भी क्रिकेट खेलना और देखना दोनों ही बेहद पसंद था. कम लोगों को पता होगा कि विनोद साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्डकप मैच के दौरान टीम इंडिया को चीयर करते भी नजर आए थे. वहीं 1980 में कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेले गए एक चैरिटी क्रिकेट मैच की ओपनिंग करने अमिताभ और विनोद की जोड़ी उतरी थी.
क्रिकेट के मैदान में अमिताभ बच्चन-विनोद खन्ना
विनोद खन्ना क्रिकेट के बेहद शौकीन थे. वह मशहूर क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ की तरह बनना चाहते थे. हालांकि जल्दी उन्हें समझ आ गया कि ये हो नहीं सकता. इसके बारे में बात करते हुए एक बार विनोद ने बताया था कि ‘मैं हिंदू जिमखाना में एकनाथ सोलकर के साथ क्रिकेट खेलता था. मैं 4 नंबर पर बल्लेबाजी करता था, लेकिन जब फिल्मों की तरफ झुकाव हुआ तो एहसास हुआ कि मैं विश्वनाथ नहीं हो सकता. फिर भी क्रिकेट मेरा पहला प्यार है’.
(फोटो साभार: Film History Pics/Twitter)
ये भी पढ़िए-अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार फिल्म करने में घबराई हुई थीं जया प्रदा, बिग बी ने 2 घंटे में पूरा किया था एक सीन
छिप-छिप पर अमिताभ सुनते थे क्रिकेट की कमेंट्री
अमिताभ बच्चन इस समय ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ क्विज शो को होस्ट कर रहे हैं. शो के दौरान उनका सामना अलग-अलग तरह के कंटेस्टेंट के साथ होता रहता है. ऐसे ही एक कंटेस्टेंट ने जब उन्हें बताया कि क्रिकेट खेलने की अनुमति पिता नहीं देते थे, जबकि मैं क्रिकेट के लिए पागल था तो अमिताभ ने भी अपने बचपन की यादों को साझा किया था. बिग बी ने बताया था कि ‘हम भी क्रिकेट के बहुत शौकीन थे और मैच की कमेंट्री सुनने के लिए बिस्तर में चादर ओढ़ कर छिप जाते थे और फिर ट्रांजिस्टर पर कमेंट्री सुनते थे. ऐसा करते हुए जब मां पकड़ लेती थीं तो उन्हें खूब डांट पड़ती थी. वह कहती कि ये छोड़ो और पढ़ाई करो’.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amitabh bachchan, Throwback pictures, Vinod Khanna
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 12:33 IST





