Cinema

टीवी सिंगिंग रियलिटी शो के फेल हुए इन 8 सिंगर्स की बॉलीवुड में है काफी धाक, दिखिए लिस्ट


बॉलीवुड में अपनी खूबसूरत आवाज के लिए फेमस सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) भी पहली बार सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में देखा गया था. शो में उन्होंने टॉप-3 में अपनी जगह बनाई थी लेकिन बाद में कम वोट हासिल करने के चलते वह बाहर हो गए थे, लेकिन अरिजीत सिंह की मेहनत और किस्मत ने उनका कभी साथ नहीं छोड़ा. अब अरिजीत सिंह बॉलीवुड में अपनी शानदार आवाज के अलावा अलग स्टाइल की गायकी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब तक कई हिंदी और बांग्ली फिल्मों में बेहतरीन गाने गाए हैं, जिसे दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं. अरिजीत ‘आशिकी 2’ के गाने ‘तुम ही हो’ को गाने के बाद लाइम लाइट में आ गए थे. वह तुम ही हो, पल- पल दिल के पास, जालिमा, नैना, तेरे साथ हूं मैं, खामोशियां, समझावां, चन्ना मेरेया, लाल इश्क, हमदर्द , समेत कई गानों के लिए फेमस हैं.

Leave a Reply