Cinema

Kareena Kapoor Begins Shooting | करीना कपूर खान ने शुरू की क्राइम थ्रिलर फिल्म की शूटिंग, शेयर किया फर्स्ट लुक | Navabharat (नवभारत)


Photo: Instagram

Photo: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए अदाकारा अपने परिवार की भी तस्वीरें और वीडियो साझा करना नहीं भूलती हैं। अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ करीना अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दो बच्चों को हमेशा ही प्राथमिकता देती दिखाई देती हैं। करीना ने अपने पति सैफ के साथ ‘एलओसी कारगिल’ (2003) और ‘ओंकारा’ (2006) में काम किया है। पिछले दिनों अदाकारा आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों में थी। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन आमिर-करीना के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। 

इसी बीच करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी दी है। फर्स्ट डे मूवी नंबर 67। 68? ‘चलो ये करते हैं दोस्त’ कहकर उन्होंने डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta), प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor), कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) को टैग किया है। देखें पोस्ट- 

यह भी पढ़ें

 

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हंसल मेहता पहली बार करीना कपूर के साथ काम करेंगे। उन्होंने ‘अलीगढ़’, ‘छलंग’, ‘ओमेरेट’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म में करीना मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में वह एक जासूस की भूमिका निभाएंगी। एक्ट्रेस करीना कपूर खान शूटिंग के लिए लंदन रवाना हो गई हैं।

Leave a Reply