
मुंबई: ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान (Hrithik Roshan’s ex-wife Sussanne Khan) अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती है। ऋतिक से तलाक के बाद अब सुजैन बॉयफ्रेंड अरसलान गोनी (Arslan Goni) को डेट कर रही है। अपने रिश्ते का खुले तौर पर इजहार करने के बाद से सुजैन अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ बॉलीवुड पार्टी, इवेंट पर स्पॉट होती हैं। पिछले दिनों यह दोनों वेकेशन एन्जॉय करने देश के बाहर भी गए थे। इसके बाद सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी पोस्ट की थी। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब सुजैन खान अपने शॉर्ट ड्रेस को लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
दरअसल, हाल ही में मुंबई में अली फजल और ऋचा चड्ढा ने शादी के बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी दी थी। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सेलेब्स शामिल होते दिखाई दिए थे। गेस्ट की इस लंबी लिस्ट में सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अरसलान गोनी का भी नाम शामिल था। रिसेप्शन पार्टी में सुजैन ब्लू कलर के वन-शोल्डर टॉप, प्लीटेड मिनीस्कर्ट और पीप-टो मेश हील्स में दिखाई दी। अली-ऋचा की रिसेप्शन पार्टी में सुजैन खान का सुपर शॉर्ट ड्रेस सोशल मीडिया के यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। ट्रोलर्स लगातार ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन को कई बाते सुनाते दिखाई दे रहे हैं। आप भी देखें पोस्ट-
यह भी पढ़ें

एक ने लिखा, ‘यह एक वेडिंग रिसेप्शन है… वेडिंग ड्रेस कोड नहीं मलूम क्या।’ एक अन्य ने लिखा, “ऐसा लगता है कि वे ‘बैक टू स्कूल’ की अपनी थीम का पालन कर रहे हैं। एक अन्य ने टिप्पणी की, ‘वह हमेशा अजिब कपड़े पहनती है।’ बता दें, कुछ महीने पहले, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुजैन खान जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने की योजना बना रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, ‘मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं। मुझे अपने निजी जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं है। मुझे नहीं पता कि किसने ये बात फैलाई है।’





