
मुंबई : अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ (Four More Shots Please) के दोनों सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आए थे। फैंस इसके तीसरे सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अमेजन प्राइम ने दर्शकों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ सीजन 3 के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है साथ ही इस बात से भी पर्दा उठाया है कि इस नए सीजन में कौन-कौन से सितारें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने ट्विटर हैंडल से इस सीरीज के नए फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया है।
जिसमें एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, वी जे बानी और मानवी गागरू नजर आ रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने ट्वीट में लिखा, ‘तीन गुना मजा, नाटक, और सास! फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 3, नया सीजन 21 अक्टूबर को!’ बता दें कि ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के सीजन 3 में एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, वी जे बानी और मानवी गागरू लीड रोल में नजर आएंगी। जोयिता पटपटिया द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज की कहानी को देविका भगत ने लिखा है और इशिता मोइत्रा ने इसे डायलॉग्स दिया है जबकि प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस ने इसे प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें
triple the fun, drama, and sass!#FourMoreShotsPlease S3, new season on Oct 21!@PritishNandy @RangitaNandy #IshitaPritishNandy @joyeetacruises #DevikaBhagat @ishita_moitra @IamKirtiKulhari @sayanigupta @bani_j @maanvigagroo @prateikbabbar @neilbhoopalam @jimSarbh pic.twitter.com/2vTWvQPKtg
— prime video IN (@PrimeVideoIN) October 7, 2022
इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन जहां खत्म हुआ था। वहीं से ये चार अभिनेत्रियां इस कहानी को वापस लेकर आ रही है। इस नए सीजन में इनके अलावा प्रतीक बब्बर, सिमोन सिंह, लिसा रे, जिम सरभ, राजीव सिद्धार्थ अमृता पुरी, रोहन मेहरा, शिल्पा शुक्ला, नील भूपलम, सुशांत सिंह और समीर कोचर भी अपने किरदार में नजर आएंगे।





