Cinema

Tara Vs BilalTrailer Release Date | ‘तारा वर्सेज बिलाल’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जॉन अब्राहम निर्मित फिल्म | Navabharat (नवभारत)


Tara Vs BilalTrailer Release Date

Photo – Instagram

मुंबई : एक्टर (Actor) हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और एक्ट्रेस (Actress) सोनिया राठी (Sonia Rathi) स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘तारा वर्सेज बिलाल’ (Tara Vs Bilal) का ट्रेलर देखने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं अब प्रशंसकों का ये इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 8 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है। बता दें कि इस फिल्म से सोनिया राठी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। जिसका निर्माण बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और भूषण कुमार ने मिलकर किया है और फिल्म का निर्देशन समर इकबाल ने किया है।

ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जो एक सच्ची घटना पर आधारित है। जिसमें हर्षवर्धन राणे ‘बिलाल’ और सोनिया राठी ‘तारा’ के भूमिका में नजर आएंगी। ‘तारा वर्सेज बिलाल’ फिल्म की शूटिंग साल 2021 में लंदन में शुरू हुई थी। इस फिल्म में दो लोगों की कहानी को दिखाया जाएगा। जो एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत सोच रखते है। पहले ये फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इस फिल्म के रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। अब ये फिल्म 28 अक्टूबर 2022 को बड़े पर्दे पर उतरेगी। हालांकि, इस फिल्म का ट्रेलर कल यानि शनिवार को रिलीज होने वाला है।

यह भी पढ़ें

एक्टर जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें तारा और बिलाल एक-दूसरे के विपरीत दिशा में चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। जॉन अब्राहम ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘थोड़े प्यार और ढेर सारे नोंक-झोंक से भरी है इनकी कहानी हम आपको पेश करते हैं, तारा और बिलाल के इस असाधारण मैच से! तारा वर्सेज बिलाल का ट्रेलर कल। सिनेमाघरों में 28 अक्टूबर।’ ये खबर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

Leave a Reply