Cinema

अमिताभ बच्चन की आइकॉनिक फिल्में आज से 11 अक्टूबर तक बड़े पर्दे पर देखिए, श्वेता बच्चन-नव्या नवेली हुईं एक्साइटेड


अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का जन्मदिन 11 अक्टूबर को है लेकिन उनके फिल्मों का उत्सव आज से शुरू हो गया है. अमिताभ के इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए 4 दिवसीय फिल्म महोत्सव का आयोजन फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की तरफ से किया जा रहा है. 8 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक बिग बी की सुपरहिट 11 फिल्मों को देश भर के 17 शहरों में 22 स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है. अमिताभ ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की तो बेटी श्वेता बच्चन  नंदा (Shweta Bachchan Nanda) और नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने जबरदस्त खुशी जाहिर करते हुए इसे शानदार पहल बताया है.

सदी के महानायक के पिछले 50 बरस में रिलीज हुई आइकॉनिक फिल्मों का अगर आप बड़े पर्दे पर लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ये मौका आपके लिए है. बॉलीवुड से शहंशाह को अब तक दर्शकों का प्यार और सम्मान खूब मिल चुका है, इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. अमिताभ ने इस महोत्सव के पोस्टर्स अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और बेहद खुश नजर आए.

अमिताभ ने कहा ‘मिली’ और ‘डॉन’ 50 बरस बाद बड़े पर्दे पर
अमिताभ बच्चन ने 4 दिवसीय महोत्सव का पोस्टर का शेयर किया और लिखा ‘शुरुआत से…उन फिल्मों के साथ जहां से मेरी सिनेमा जर्नी शुरू हुई.. ‘डॉन’ और ‘मिली’ को रिलीज हुए लगभग 50 साल हो चुके हैं…अब सिनेमा में दिखाई जा रही है..बड़े पर्दे पर और अधिक क्लासिक देखने की उम्मीद है’.  इस पोस्ट पर मनीष पॉल ने खुशी जताते हुए लिखा ‘मेरी फेवरेट फिल्म ‘दीवार’ को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं होता’ तो बेटी श्वेता बच्चन ने इसे ‘शानदार पहल’ बताया तो नातिन ने ‘WOHOOO’ लिख कर अपनी खुशी जाहिर की.

amitabh bachchan post

(फोटो साभार: amitabhbachchan/Instagram)

फैंस के साथ-साथ इस पहल और अमिताभ की तारीफ फिल्म एक्टर्स भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं इस दौरान मुंबई के जुहू बीच स्थिति पीवीआर सिनेमा में अमिताभ की फिल्मों से जुड़ी कुछ दुर्लभ चीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है.

amitabh bachchan post

(फोटो साभार: amitabhbachchan/Instagram)

ये भी पढ़िए-Amitabh Bachchan: महमूद ना होते तो शायद आज भी डांस नहीं कर पाते बिग बी, पढ़िए 50 साल पहले का किस्सा

बता दें कि अमिताभ बच्चन की ‘डॉन’, ‘दीवार’, ‘नमक हलाल’, ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘अभिमान’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘मिली’, ‘चुपके-चुपके’ जैसी सुपरहिट फिल्में 17 शहरों में पीवीआर में दिखाई जा रही हैं.

Tags: Amitabh bachchan, Maniesh Paul, Navya Naveli nanda, Shweta bachchan nanda

Leave a Reply