Cinema

मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर लंदन की सड़कों पर मस्ती करती आईं नजर, देखिए BFF की बेफिक्री वाली तस्वीरें


मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर एक साथ स्पॉट की जाती हैं. फैमिली और वर्क कमिटमेंट्स के लिए अपने लिए समय कैसे निकाला जाता है, इनसे सीखना चाहिए. सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड की इस मंडली की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. मलाइका ने एक बार फिर करीना के साथ लंदन की सड़कों पर फुल मस्ती करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें दोनों ही बेफिक्र अंदाज में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं.

मलाइका अरोड़ा ने फ्राइडे रात को इंस्टाग्राम पर करीना कपूर खान के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें मलाइका और करीना कपूर के साथ लंदन की सड़कों पर बारिश के बीच घूमती हुई नजर आ रही हैं. मलाइका ने स्वेटर और जींस के साथ ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट और करीना ने जींस के साथ फुल हाईनेक टॉप और हॉफ स्लीव्स स्वेटर पहना हुआ है. दोनों पाउट बनाती हुई पोज करती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में मलाइका और करीना दोनों छाता ताने दिख रही हैं. करीना ने अपने साथ एक बैग कैरी किया है जबकि करीना ब्लैक गॉगल्स लगाए हमेशा की तरह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं.

malaika arora post

(फोटो साभार: malaikaaroraofficial/Instagram)

अमृता अरोड़ा समेत फैंस लुटा रहे प्यार
मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर की इन खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस और फ्रेंड्स तारीफ करते हुए जमकर प्यार लुटा रहे हैं. मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने कमेंट सेक्शन में लिखा ‘माय गॉर्जियस गर्ल्स’.

ये भी पढ़िए-करीना कपूर खान ने शुरू की हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर की शूटिंग, शेयर किया पहला लुक

करीना शूटिंग करने तो मलाइका-अर्जुन मैच देखने गए थे
दरअसल, मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ चैंपियंस लीग का फुटबॉल मैच देखने देखने लंदन पहुंचे हुई हैं. अर्जुन को फुटबॉल बहुत पसंद हैं और वह इंग्लैंड के चेल्सी क्लब को सपोर्ट करते हैं. 5 अक्टूबर को चेल्सी और एसी मिलान के बीच खेले गए मैच को देखने पहुंचें हुए थे. इसकी तस्वीरें भी मलाइका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, वहीं करीना कपूर हंसल मेहता के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग लंदन में कर रही हैं. करीना की ये फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है. ऐसे में करीना और मलाइका ने एक साथ समय बिताने का मौका भी निकाल लिया.

Tags: Kareena Kapoor Khan, Malaika arora

Leave a Reply