Cinema

RiAli Unseen Video: ऋचा चड्ढा की जब ‘आफरीन…’ गाने पर हुई एंट्री, तो एक बार फिर दिल दे बैठे अली फजल


हाइलाइट्स

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का नया वीडियो आया सामने.
साबरी बंधु गा रहे हैं ‘आफरीन आफरीन…’.

Richa Chadha-Ali Fazal Wedding:  ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) की शादी पिछले कुछ दिनों से ​बी टाउन में चर्चा का विषय रही है. शादी से जुड़े वीडियोज और फोटोज अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब शादी से जुड़ा के नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अली का ऋचा के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है. यह वीडियो लखनऊ रिसेप्शन का है, जहां बैकग्राउंड में साबरी बंधु ‘आफरीन आफरीन…’ गा रहे हैं और ऋचा आते हुए नजर आ रही हैं. ऋचा से अली नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.

ऋचा और अली (RiAli) ने अपनी शादी में वह सब कुछ किया जिसका उन्होंने सपना देखा था. ग्लैमरस कॉकेटल पार्टी संगीत से शाही शादी तक उन्होंने हर तरह से अपने नए जीवन की शुरुआत को एंजॉय किया. लखनऊ रिसेप्शन का अंदाज पूरा शाही था. ऋचा और अली के आउटफिट से लेकर वहां की हर व्यवस्था शाही अंदाज में की गई थी. यहीं से यह वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में ऋचा शाही अंदाज में तैयार हैं और अली की तरफ आती नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में राजस्थान के साबरी ब्रदर्स ‘आफरीन आफरीन…’ गाते सुनाई पड़ रहे हैं. अली की आंखों में ऋचा के लिए बेहद प्यार नजर आ रहा है. साथ ही ऋचा के करीबी उनकी चुन्नी को पीछे पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही ऋचा, अली के नजदीक पहुंचती हैं, अली सभी की तरफ फ्लाइंग किस देते नजर आ रहे हैं.

परिवार और दोस्तों के लिए
लखनऊ का यह रिसेप्शन अली के पैरेंट्स की तरफ से रखा गया था. इस शाही रिसेप्शन की शुरुआत साबरी बंधुओं की कव्वाली से हुई थी. बता दें कि ऋचा और अली ने की लीगल तौर पर शादी 2020 में हो गई थी. कोरोना के कारण वे किसी तरह के फंक्शन का आयोजन नहीं कर पाए थे. यही कारण है कि उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के लिए ​शादी के सभी फंक्शंस रखने का फैसला लिया था. दोनों की शादी के रिसेप्शन दिल्ली, लखनऊ और मुम्बई में हुए हैं.

हैशटैग रीअली
बता दें कि जब से ऋचा और अली की शादी के फंक्शन चल रहे हैं, तब ही से हैशटैग रीअली ट्रेंड कर रहा है. दोनों की शादी के सभी फोटोज और वीडियोज इसी टैग के साथ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

Tags: Ali Fazal, Richa Chadha

Leave a Reply