सलमान खान (Salman Khan) 56 साल के हो गए हैं लेकिन उन्हें लेकर दीवानगी कम होने की बजाय दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है. बॉलीवुड के मोस्ट एलीजिबल बैचलर सलमान को सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी बेहद प्यार करते हैं. सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की तो उनकी अदाओं पर लुक पर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि पूर्व गर्लफ्रेंड रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) भी दिल हार बैठीं. कई फैंस तो शादी करने की गुहार लगाने लगे.
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शुक्रवार को शेयर की. इन तस्वीरों में सलमान क्लीन शेव में बेहद डैशिंग लग रहे हैं. व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट के साथ सलमान ने दो पोज में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. एक में कान में गोल्ड बाली और हमेशा की तरह हाथ में अपना सिग्नेचर ब्रेसलेट पहने हुए आराम की मुद्रा में नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में अपनी नशीली आंखों से सामने की तरफ देखते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘फॉर ए रेनी डे’.
(फोटो साभार: beingsalmankhan/Instagram)
सलमान खान के डैशिंग लुक ने बनाया दीवाना
सलमान खान के इस डैशिंग लुक पर संगीता बिजलानी ने फायर इमोजी शेयर करते हुए ‘And Sooo’ लिख अपने दिल की बात कही. वहीं ‘बिग बॉस 15’ की कंटेस्टेंट रहीं डोनल बिष्ट ने लिखा ‘आलवेज माय फेवरेट’ तो ‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने भी तारीफ की. इंडस्ट्री के लोगों के अलावा देश ही नहीं विदेशों के फैंस भी तारीफ करते नजर आ रहे. मिस्र की एक फैन ने लिखा ‘भारतीय सिनेमा के बादशाह, हम आपको मिस्र से बहुत प्यार करते हैं’.
फैंस भेज रहे शादी का प्रपोजल
तारीफ के अलावा कई फैंस तो सलमान के लुक पर इतने फिदा हुए कि तुरंत शादी करने की डिमांड करने लगे.एक ने कहा ‘हमसे मैरी कर लो सल्लू’ तो दूसरे ने लिखा ‘मैं आपसे अभी शादी करना चाहती हूं’.
(फोटो साभार: beingsalmankhan/Instagram)
वहीं एक फैन ने लिखा ‘आपको इतना हैंडसम दिखने का कोई हक नहीं’ तो एक ने ट्रेंड सेटर बता दिया.
(फोटो साभार: beingsalmankhan/Instagram)
ये भी पढ़िए-सलमान खान ने दशहरा पर फैंस को दिया तोहफा, शेयर किया ‘किसी का भाई किसी की जान’ से फर्स्ट लुक
सलमान के साथ 10 साल तक रिलेशनशिप में रहीं संगीता
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं. बता दें कि संगीता बिजलानी और सलमान खान 1986 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. दोनों करीब 10 साल रिलेशनशिप में रहें और कहते हैं कि शादी भी होने वाली थी. यहां तक कि कार्ड भी छप गए थे लेकिन आखिरी वक्त पर शादी कैंसिल हो गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Salman khan, Sangeeta Bijlani
FIRST PUBLISHED : October 08, 2022, 12:02 IST




