हाइलाइट्स
शाहरुख खान ट्वीट अपनी फिल्म ‘जवान’ के बारे में बताया.
साउथ स्टार्स के साथ बॉन्डिंग के बारे में दी जानकारी.
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) में पूरी तरह से डूबे हुए है. 2023 में आने वाली इस फिल्म को लेकर वे काफी उत्साहित हैं. वे इस फिल्म से जुड़ी अपडेट भी देते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट के जरिए फिल्म के कलाकारों के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताया है. साथ ही यह भी बताया है कि फिल्म के सेट पर साउथ सुपर स्टार रजनीकांत भी आए थे.
अपने ट्वीट में शाहरुख ने सेट पर की गई मस्ती के साथ ही फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर की है. शाहरुख ने लिखा है, ‘आरसीई टीम के साथ 30 दिन का ब्लास्ट. थलाइवा (Thalaiva) हमारे सेट पर आए, नयनतारा (Nayanthara) के साथ सेट पर फिल्म देखी, अनिरुद्ध (Anirudh) के साथ पार्टी की, विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के साथ गंभीर चर्चा हुई, विजय ने मुझे बहुत लजीज खाना खिलाया, डायरेक्टर एटली (Atlee) और प्रिया ने बहुत आवभगत की. मुझे अब चिकन 65 की रेसिपी सीखनी पड़ेगी.’
शाहरुख खान ने ‘जवान’ की पूरी टीम के बारे में बताया. (फोटो साभार: शाहरुख खान ट्विटर)
शाहरुख ने बताया दिया बहुत कुछ
शाहरुख खान अपनी फिल्मों की मार्केटिंग के लिए जाने जाते हैं. वे बहुत बेहतर तरीके से अपनी फिल्मों को दर्शकों के बीच पहुंचा देते हैं. फिल्म ‘जवान’ के सेट की इस इनसाइड स्टोरी के जरिए बता दिया कि फिल्म में साउथ स्टार्स भी नजर आएंगे. फिल्म में शाहरुख के अपोजिट नयनतारा हैं, जो साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. इनके आलावा विजय सेतुपति और थेलापति विजय का फिल्म से जुड़ना इसे अपने आप में बड़ा बना देता है. साथ ही फिल्म के दौरान स्टारकास्ट को रजनीकांत से गाइडेंस मिली है. जाहिर है कि यह सभी के लिए एक खास अनुभव होगा.
गौरतलब है कि ‘जवान’ शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बन रही है. इसे गौरी खान प्रोड्यूस कर रही हैं. इस फिल्म के साथ शाहरुख खान ने ‘पठान’ फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है. यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. इसके बाद अगले साल ही दो जून को ‘जवान’ रिलीज होगी. इसके साथ ही राजकुमार हीरानी की फिल्म ‘दुनकी’ भी 2023 दिसम्बर में रिलीज हो रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Actor Vijay, Nayanthara, Rajnikanth, Shahrukh khan
FIRST PUBLISHED : October 08, 2022, 12:41 IST




