Cinema

Video: सुजैन खान का बॉयफ्रेंड अर्सलान संग दिखा स्टाइलिश अंदाज, हाथों में हाथ लिए पैपराजी को यूं दिए पोज


हाइलाइट्स

सुजैन खान बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ आईं नजर.
सुजैन के स्टाइलिश लुक ने ​खींचा सबका ध्यान.

सुजैन खान (Sussanne Khan) ​इन दिनों अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी (Arsalan Goni) के साथ नजर आ जाती हैं. दोनों के साथ फोटोज को लेकर पैपराजी भी उत्साहित रहती है. हालांकि दोनों कभी कैमरा से बचते हुए नजर नहीं आते हैं. दोनों अक्सर साथ पोज देते हैं. हाल ही यह कपल बिजनेसमैन बंटी सजदेह (Bunty Sajdeh) की बर्थडे पार्टी में पहुंचा. इस दौरान सुजैन स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं. वहीं, अर्सलान हमेशा की तरह मुस्कुराते नजर आए.

बिजनेसमैन बंटी ने अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. उन्होंने मुम्बई में शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड जगत के कई खास चेहरे नजर आए. इस पार्टी में शिरकत करने के लिए अर्सलान और सुजैन भी पहुंचे थे. अर्सलान ब्लैक टी शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए. वहीं, सुजैन शॉर्ट चैक स्कर्ट में नजर आईं.

फोटो के लिए नहीं किया निराश
सुजैन और अर्सलान जब पार्टी में पहुंचे तो पैपराजी ने पोज के लिए रिक्वेस्ट की. इस पर अर्सलान और सुजैन ने रुककर पोज दिया. उनके साथ उनकी एक फ्रेंड भी थीं. इसके बाद वे लोग पार्टी के लिए अंदर चले गए. जानकारी, के अनुसार सीमा सजदेह के भाई बंटी की इस बर्थडे पार्टी में कई हस्तियां पहुंची थीं.

ऋचा-अली के रिसेप्शन पर खींचा था ध्यान
सुजैन खान और अर्सलान गोनी हाल ही ऋचा चड्ढा और अली फजल के मुम्बई में हुए रिसेप्शन पर भी नजर आए थे. इस दौरान सुजैन की शॉर्ट ड्रेस टॉकिंग पॉइंट बन गई थी. पार्टी में सुजैन ब्लू कलर के वन-शोल्डर टॉप और प्लीटेड मिनीस्कर्ट में पहुंची थीं. सुजैन का यह अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया था. उनकी ड्रेस को लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था.

Tags: Hrithik Roshan, Sussanne Khan

Leave a Reply