
मुंबई : मशहूर (Famous) पंजाबी (Punjabi) सिंगर (Singer) गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की आगामी फिल्म ‘हनीमून’ (Honeymoon) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये एक पंजाबी फिल्म है। जिसमें कॉमेडी और रोमांस देखने को मिलेगा। ट्रेलर में गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मिन भसीन की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में गिप्पी ग्रेवाल अपने परिवार वालों को हनीमून का मतलब समझाते नजर आ रहे हैं।
जहां वो अपनी पत्नी जैस्मिन भसीन के साथ जाना चाहते है, लेकिन उनके परिवार वालों को हनीमून का सही मतलब ही नहीं मालूम है। जिसके चलते गिप्पी ग्रेवाल को पत्नी जैस्मिन भसीन के साथ-साथ परिवार वालों को भी अपने हनीमून पर ले जाना पड़ता है। जहां इस नव विवाहित जोड़े के साथ उनके परिवार के पूरे 13 सदस्य साथ जाते हैं। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी गुदगुदाने वाला है। वहीं फिल्म का ट्रेलर फैंस को बेहद पसंद भी आ रहा है।
यह भी पढ़ें
इस ट्रेलर को अब तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। फिल्म ‘हनीमून’ का यह ट्रेलर भूषण कुमार की टी-सीरीज पर स्ट्रीम हो रहा है। गौरतलब है कि इस फिल्म से जैस्मिन भसीन पंजाबी फिल्म का हिस्सा बनने जा रही है। अमरप्रीत छाबड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले हुआ है। फिल्म को भूषण कुमार, हरमन बावेजा, विक्की बाहरी और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





