Movie Review

Double XL | फिल्म ‘डबल एक्सएल’ से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, इस किरदार में नजर आई अभिनेत्री | Navabharat (नवभारत)


Double XL

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की अभिनीत आगामी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ (Double XL) से बीते कल उनका फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसे देखकर फैंस काफी सरप्राइज हुए है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा सायरा खन्ना के किरदार में है। वहीं अब इस फिल्म से एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का भी फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें अभिनेत्री न्यूज स्टूडियो में माइक के ऊपर बैठी नजर आ रही हैं।

इस मोशन पोस्टर को हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘राजश्री त्रिवेदी से मिलें। वे कहते हैं कि वह कभी खेल प्रस्तुतकर्ता नहीं हो सकती। वे कहते हैं कि वह टेलीविजन पर आने के लिए बहुत बड़ी है… लेकिन सोचो क्या! उसका जुनून बड़ा है और वह उन सभी को गलत साबित कर देगी! 4 नवंबर 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में डबल एक्सएल। बात में वजन है।’

यह भी पढ़ें

सतराम रमानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के अलावा महत राघवेंद्र और जहीर इकबाल भी नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी प्लस साइज महिलाओं की कहानी है। जो एक उत्तर प्रदेश से है तो दूसरी दिल्ली से है। ये दोनों महिलाएं एक ऐसे समाज में रहती हैं।

जहां उनके बॉडी शेमिंग को लेकर जिम्मेदार ठहराया जाता है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, राजेश बहल, मुद्दस्सर अजीज, विपुल शाह, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम ने मिलकर किया है। फैंस इस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 

Leave a Reply