Cinema

Tara Vs Bilal Trailer Out | ‘तारा वर्सेज बिलाल’ फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, इस अंदाज में दिखे सोनिया राठी और हर्षवर्धन राणे | Navabharat (नवभारत)



मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्टर (Actor) जॉन अब्राहम (John Abraham) की निर्मित फिल्म ‘तारा वर्सेज बिलाल’ (Tara Vs Bilal) का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद फैंस इस फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए काफी उत्साहित थे। इस फिल्म में एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस सोनिया राठी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म से सोनिया राठी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। समर इकबाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बिलाल की भूमिका में हर्षवर्धन राणे और तारा के किरदार में सोनिया राठी नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनिया राठी एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भूषण कुमार की टी-सीरीज पर रिलीज किया गया है। 2 मिनट 34 सेकंड का ये ट्रेलर काफी अट्रैक्टिव है। इस ट्रेलर को अब तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस फिल्म का निर्माण एक्टर जॉन अब्राहम, भूषण कुमार और कृष्णा कुमार ने मिलकर किया है। फिल्म 28 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply